मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 7 नवंबर 2026 · रात 9:40 · नई दिल्ली संस्करण

सेक्शन

देश

देश भर की ताज़ा ख़बरें

3283 ख़बरें · पेज 4 / 206

देश

गैर-हिंदुओं के मंदिर प्रवेश पर मद्रास हाई कोर्ट ने नेताओं को लगाई फटकार-'चमचागिरी के लिए मंदिर नहीं...'

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा, मंदिर पर्यटन स्थल नहीं, आस्था के केंद्र हैं। जस्टिस जी.आर. स्वामीनाथन और पी. मुरुगन की बेंच ने आदेश दिया कि बिना आस्था का लिखित वचनपत्र दिए गैर-हिंदू आगमिक मंदिरों के ध्वज-स्तंभ (कोदिमरम) से आगे प्रवेश नहीं कर सकते। कोर्ट ने TVK विधायक बदरुद्दीन के मीनाक्षी मंदिर में बिना नियम घुसने पर फटकार लगाई और कहा कि सदियों पुरानी परंपराएं चमचागिरी और सियासी दिखावे के आगे नहीं झुक सकतीं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

झारखंड

जन सुराज के लिए बड़ा झटका: डिजिटल टीम के हेड देवपालिक गुप्ता की मौत, ट्रेन से हुए थे लापता

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के डिजिटल मीडिया मैनेजर देवपालिक गुप्ता (31) का शव झाड़ियों में मिला। रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से सोमवार को पैंट्री कार जाते समय वे लापता हुए थे। मंगलवार सुबह रांची के अनगड़ा स्थित बरवादाग के पास रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों से उनका शव बरामद हुआ। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मूल रूप से यूपी के कुशीनगर निवासी और IIMC के पूर्व छात्र देवपालिक की मौत चलती ट्रेन से गिरने से मानी जा रही है, जांच जारी है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

देश

चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल! UP-पंजाब समेत 5 राज्यों में हजारों अफसरों का होगा ट्रांसफर | EC Guidelines

2027 चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन! UP, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में चुनाव ड्यूटी वाले अफसरों के तबादले के आदेश। EC ने कहा - गृह जिले में तैनात अफसर हटेंगे, और पिछले 4 साल में एक जिले में 3 साल से जमे अफसरों का भी ट्रांसफर होगा। UP में 31 मई 2027 और बाकी 4 राज्यों में 31 मार्च 2027 तक का कार्यकाल गिना जाएगा। पिछले चुनाव वाली सीट पर भी तैनाती नहीं होगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

देश

150 KM की तबाही! यानम में टकराएगा साइक्लोन अर्नब, दिल्ली-UP तक भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी का चक्रवात अर्नब बहुत प्रचंड तूफान बन गया है। IMD के अनुसार यह 28 अक्टूबर सुबह यानम के पास बापटला और विशाखापत्तनम के बीच लैंडफॉल करेगा। लैंडफॉल पर हवा की रफ्तार 125-135 KM, झोंके 150 KM तक होंगे। काकीनाडा पोर्ट पर GD-10 खतरे का सिग्नल है। आंध्र में 89,000 लोग शिफ्ट किए गए, 53 ट्रेनें रद्द हैं। इसका असर यूपी, दिल्ली, छत्तीसगढ़ समेत 13 राज्यों में भारी बारिश के रूप में दिखेगा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

उत्तर प्रदेश

दिवाली से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा! फ्री में मिलेगी जमीन और 5 लाख तक फ्री इलाज, कैबिनेट के 22 फैसले

योगी कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी। सैनिक स्कूल मैनपुरी के विस्तार के लिए 9.524 हेक्टेयर जमीन निःशुल्क देने का फैसला। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के 1.70 लाख से अधिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और उनके परिवारों को 5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी, प्रीमियम सरकार देगी। इसके अलावा चार लिंक एक्सप्रेसवे, गाय पालन पर 50 हजार अनुदान, IIT कानपुर के सहयोग से साइबर सिक्योरिटी सेंटर और पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क को भी मंजूरी दी गई।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

देश

सेकंड क्लास बनकर नहीं रहेंगे! भारत ने ठुकराया बिना वीटो का ऑफर, कहा-'अमेरिका-चीन-रूस की मनमानी...'

भारत ने UN में दो टूक कहा - बिना वीटो पावर के UNSC की स्थायी सदस्यता मंजूर नहीं। संयुक्त राष्ट्र में राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि बिना वीटो के नए स्थायी सदस्य ‘सेकंड क्लास’ बनकर रह जाएंगे, जबकि फैसले की असली ताकत P5 देशों के पास ही रहेगी। भारत ने कहा - जब तक वीटो सिस्टम है, सभी स्थायी सदस्यों को बराबर अधिकार मिलना चाहिए। दुनिया 1945 के ढर्रे पर नहीं चल सकती, सुरक्षा परिषद में तुरंत और समग्र सुधार जरूरी है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

उत्तर प्रदेश

वोटर लिस्ट में 'राम ने यादव को मारा' पर बवाल, विवादित पोस्ट पर झुका चुनाव आयोग, मांगी माफी

यूपी CEO के X हैंडल से मतदाता सूची में ‘राम ने यादव को मारा’ नाम की गड़बड़ी पर किया गया पोस्ट बवाल बन गया। दरअसल, Ramhit Yadav का अनुवाद सॉफ्टवेयर ने ‘राम ने यादव को मारा’ कर दिया था, जिस पर AAP सांसद संजय सिंह ने जातिवाद का आरोप लगाया। जवाब में CEO ने लिखा था - "शुक्र है राम ने अल्पसंख्यक को नहीं मारा, वरना सांप्रदायिक होने का इल्जाम लगता"। भाषा पर बवाल मचा तो ECI के निर्देश के बाद CEO ऑफिस को 24 घंटे में माफी मांगनी पड़ी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

दिल्ली

ECI vs विपक्ष: SIR की जंग दिवाली तक टली, SC ने कहा- 10 दिन में लाओ जवाबी हलफनामा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR से जुड़ी 3 दर्जन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई दिवाली तक टल गई। CJI सूर्यकांत की बेंच ने चुनाव आयोग के हलफनामे पर जवाब के लिए याचिकाकर्ताओं को 10 दिन और आयोग को अतिरिक्त हलफनामे के लिए 14 दिन की मोहलत दी। आयोग ने कहा, SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं। अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

उत्तर प्रदेश

यूपी में ओवैसी का बड़ा दांव! मदरसों में पैठ के लिए मुफ्ती ओसामा नदवी को सौंपी कमान

यूपी में पैठ बनाने के लिए असदुद्दीन ओवैसी ने नया प्लान बनाया है और मदरसा-उलेमा नेटवर्क की कमान मुफ्ती ओसामा नदवी को सौंपी है। खतौली निवासी ओसामा पहले मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष थे, अब प्रदेश संगठन संभालेंगे। शौकत अली (अशराफ) और ओसामा (पसमांदा) की जोड़ी से अशराफ-पसमांदा समीकरण साधने की कोशिश है। मदरसा सर्वे के मुद्दे पर खुद को मुस्लिम अधिकारों का पैरोकार बताकर AIMIM 2027 विधानसभा की जमीन तैयार करना चाहती है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

देश

उमर अब्दुल्ला का मास्टर स्ट्रोक 2.0: कैबिनेट में 4 नए दिग्गज, सारा ध्यान घाटी पर, कांग्रेस को नो एंट्री!

जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला कैबिनेट का बड़ा फेरबदल हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 4 नए मंत्रियों - अली मोहम्मद सागर, मीर सैफुल्लाह, शमीमा फिरदौस और अल्ताफ वानी कल्लू को लोक भवन में शपथ दिलाई। चारों कश्मीर घाटी से हैं। फेरबदल में सतीश शर्मा को हटाया गया। कांग्रेस को ऑफर मिला था, लेकिन PCC चीफ तारिक कर्रा ने राज्य का दर्जा मिलने तक शामिल होने से इनकार कर दिया। अब कैबिनेट में 9 मंत्री हो गए हैं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

बिहार

वोट चोरी का आरोप! फाइल लेकर भाग रहे थे कर्मचारी, MLC मतगणना पर उठे सवाल, धरने पर बैठे प्रत्याशी

पटना के काउंटिंग सेंटर पर आज जमकर बवाल हुआ। MLC चुनाव की गिनती के दौरान एक कर्मचारी को फाइल लेकर बाहर जाते देख कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और वोट चोरी का आरोप लगाया। जांच में फाइल में फॉर्म-16 के कागज निकले। इससे पहले CCTV न होने पर जन सुराज और कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठ गए थे। प्रशासन ने कहा कि MLC में काउंटिंग रूम में CCTV नहीं लगता, सिर्फ वीडियोग्राफी होती है। सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

बिहार

जेल से जीतकर विधायक बने, अब फिर जाएंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने खोली 62 केसों की कुंडली

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की जेल वापसी का फैसला 3 दिन बाद 30 अक्टूबर को होगा। दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली जमानत को दुलारचंद के पोते नीरज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। 1 नवंबर 2025 को गिरफ्तार अनंत सिंह जेल से ही चुनाव जीते थे और 19 मार्च 2026 को बेल पर बाहर आए। बिहार सरकार ने हलफनामे में 62 केस बताए हैं। हाल ही में JDU ने उन्हें पार्टी से निकाला है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

बिहार

वर्दी का अपमान! पप्पू यादव ने सुरक्षाकर्मी को दिया धक्का, पूर्व DGP बोले- वापस लो इनकी...

मधेपुरा के खुर्दा महोत्सव में सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह अपनी सुरक्षा में तैनात जवान को धक्का देकर मंच से नीचे उतारते दिख रहे हैं। महोत्सव में खेसारी लाल यादव का शो चल रहा था। वीडियो पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP शेष पॉल वैद ने नाराजगी जताई है। उन्होंने X पर लिखा- यह शर्मनाक है, ऐसे व्यवहार के लिए इनकी सुरक्षा वापस लेनी चाहिए। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

दिल्ली

4 साल बाद पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह: लॉ एंड ऑर्डर पर 3 घंटे चली हाई-लेवल बैठक, मुख्यमंत्री और कमिश्नर समेत टॉप अफसर मौजूद रहे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को 4 साल बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर पर 3 घंटे हाई-लेवल बैठक की। बैठक में सीएम रेखा गुप्ता, कमिश्नर अनुराग कुमार और टॉप अफसर मौजूद रहे। 5 साल की परफॉर्मेंस का रिव्यू हुआ। 4 बड़े मुद्दों पर फोकस: नशे का नेटवर्क तोड़ना, विदेशी गैंगस्टरों पर एक्शन, महिला सुरक्षा और पुलिस पर हमले रोकना। CJP मार्च हिंसा, SIR विरोध और 1 नवंबर की रैली पर भी चर्चा हुई।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

बिहार

Mokama में भूचाल! नीरज कुमार से पंगा लेना पड़ा भारी! JDU ने Anant Singh को इतने सालों के लिए दिखाया बाहर का रास्ता

बिहार में JDU ने बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें और उनकी पत्नी नीलम देवी को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पत्र जारी कर बताया कि अनंत सिंह पार्टी निर्देशों की अवहेलना, शीर्ष नेतृत्व पर अपमानजनक टिप्पणी और MLC चुनाव में JDU उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ जनसुराज प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। JDU ने उनकी विधायकी रद्द करने की सिफारिश की है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

देश

हिमाचल के डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने दी मंजूरी, जानें किस कॉलेज को कितनी मिली सीटें

हिमाचल प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटें बढ़ेंगी, केंद्र सरकार इसके लिए ₹415 करोड़ देगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को इसकी मंजूरी की घोषणा की। सबसे ज्यादा 91 सीटें IGMC शिमला, टांडा व हमीरपुर में 57-57, मंडी में 55, नाहन में 32 और चंबा में 28 सीटें मिलेंगी। प्रस्ताव 23 जून को भेजा गया था, 6 अक्टूबर को CM सुक्खू ने AIIMS बिलासपुर में चर्चा की थी। इससे विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर होगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

ई-पेपर