मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 7 नवंबर 2026 · रात 9:16 · नई दिल्ली संस्करण

सेक्शन

टेक्नोलॉजी

गैजेट, ऐप और विज्ञान

162 ख़बरें · पेज 1 / 11

टेक

फोन अपडेट नहीं किया तो चोरी हो जाएगा डेटा, सरकार ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम

भारत सरकार की साइबर एजेंसी CERT-In ने लाखों एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हाई-रिस्क वॉर्निंग जारी की है। Android 14, 15, 16, 16 QPR2 और 17 पर चलने वाले फोन में गंभीर सुरक्षा खामियां मिली हैं। हैकर्स इनसे आपकी बैंक डिटेल, पासवर्ड, फोटो और पर्सनल डेटा चुरा सकते हैं, बिना क्लिक के ही फोन का कंट्रोल ले सकते हैं। बचाव के लिए: तुरंत Settings > System Update में जाकर फोन अपडेट करें। अनजान लिंक और APK से बचें, MFA ऑन रखें।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

टेक

EPFO ने लॉन्च की WhatsApp पासबुक सर्विस, लेकिन पहले ही दिन सर्वर ने दिया धोखा Something went...

EPFO ने 1 नवंबर को 74वें स्थापना दिवस पर नई WhatsApp सर्विस लॉन्च की, जिसे श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने लॉन्च किया। नंबर +91 8796441800 पर Hi भेजकर बैलेंस और पासबुक देखी जा सकती है। लेकिन लॉन्च के कुछ घंटों बाद ही यूजर्स ने X पर शिकायत करनी शुरू कर दी। कई लोगों ने कहा OTP नहीं आ रहा, रिप्लाई 1 घंटे लेट आ रहा है और Something went wrong का एरर दिख रहा है। EPFO ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

टेक

खाते से अचानक गायब हो गए पैसे? घबराएं नहीं, RBI का ये नियम दिलाएगा 100% पैसा वापस

बैंक से बिना बताए पैसे कटें तो तुरंत बैंक कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड/UPI ब्लॉक कराएं और लिखित में ईमेल से शिकायत करें। तुरंत 1930 पर कॉल कर cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। RBI के नियम से अगर 3 दिन के अंदर शिकायत की तो जीरो लायबिलिटी, यानी पूरा रिफंड मिलेगा। 4-7 दिन पर अधिकतम 25,000 तक नुकसान। बैंक को 10 दिन में पैसा लौटाना होगा। 30 दिन में समाधान न हो तो cms.rbi.org.in पर लोकपाल से शिकायत करें।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

टेक

ISRO ने रचा इतिहास: 2250 KG का NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च, PM मोदी ने दी बधाई

ISRO ने 30 अक्टूबर रात 11:51 बजे श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 के जरिए NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किया। 2,250 किलो का यह सैटेलाइट 18 मिनट में GTO में स्थापित हुआ। यह NavIC सिस्टम का तीसरा जेनरेशन सैटेलाइट है जिसमें स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक और नागरिकों के लिए L1 सिग्नल है। इसका जीवन 12 साल है। यह लॉन्च जनवरी 2025 में फेल हुए NVS-02 के बाद बड़ी सफलता है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

टेक

लंच तक जॉब थी, लंच के बाद गई! Innodata ने 550 कर्मचारियों को एक झटके में निकाला, जानें अंदर की कहानी

AI कंपनी Innodata ने 26 अक्टूबर को भारत में 550 से ज्यादा कर्मचारियों को रातों-रात निकाल दिया। आरोप है कि लंच के बाद एक-एक कर लैपटॉप लॉगआउट होने लगे और ID डीएक्टिवेट हो गईं। कर्मचारियों को बिना HR मीटिंग के पर्सनल मेल पर टर्मिनेशन लेटर मिला, जिसमें "बिजनेस रैंप-डाउन" वजह बताई गई। इससे कंपनी का शेयर Nasdaq पर 25% टूट गया। फिलीपींस में भी छंटनी हुई है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

टेक

सरकार का बड़ा फैसला: 1 नवंबर से बदल जाएगा कॉलिंग सिस्टम, अनजान कॉलर की पहचान होगी आसान

1 नवंबर 2026 से देश में CNAP सेवा शुरू होगी। DoT के आदेश के बाद Jio, Airtel, Vi, BSNL के 4G/5G नेटवर्क पर अनजान कॉलर का नाम स्क्रीन पर दिखेगा। यह नाम SIM के KYC रिकॉर्ड से आएगा, इसके लिए कोई ऐप नहीं चाहिए। सेव नंबर पर सेव नाम ही दिखेगा। विदेशी कॉल पर 'International Call' लिखा आएगा। इससे फर्जी और स्पैम कॉल पर लगाम लगेगी, Truecaller पर निर्भरता कम होगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

हरियाणा

1.17 करोड़ का नंबर! बोली जीतकर भागा शख्स, मंत्री ने कहा - IT से जांच कराओ...

हरियाणा में VIP नंबर HR88B8888 के लिए हिसार के सुधीर कुमार ने 1.17 करोड़ की रिकॉर्ड बोली लगाई, फिर भुगतान से इनकार कर दिया। बेस प्राइस 50,000 था, 45 लोगों ने बोली लगाई थी। डेडलाइन तक पैसा जमा न होने पर विभाग ने बोली रद्द कर 11,000 रुपये की सिक्योरिटी जब्त कर ली। परिवहन मंत्री अनिल विज ने उनकी आय और संपत्ति की जांच और आयकर विभाग से जांच के आदेश दिए हैं। दोबारा नीलामी में यह नंबर 26.71 लाख में बिका।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

टेक

Train Facts: प्लेन में सीट बेल्ट है, कार में भी, फिर ट्रेन में क्यों नहीं? वजह हैरान कर देगी

ट्रेन में सीट बेल्ट न होने की 3 बड़ी वजहें हैं। पहला, ट्रेन का वजन हजारों टन होता है, वो कार की तरह एक झटके में नहीं रुकती, उसका ब्रेकिंग डिस्टेंस 1 किमी तक होता है। दूसरा, हादसे में आग लगने या कोच पलटने पर सीट बेल्ट जानलेवा बन सकती है, बंधा होने से यात्री निकल नहीं पाएंगे। तीसरा, ट्रेन की सीटें Crashworthy डिजाइन की होती हैं जो खुद ही झटका सोख लेती हैं और लागत-प्रैक्टिकल दिक्कत भी एक कारण है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

टेक

स्मार्टवॉच नहीं, अब माथे पर चिपकेगा TEMPLE - कीमत सुन उड़ेंगे होश

माथे पर चिपकने वाले फिटनेस गैजेट TEMPLE की कीमत सामने आ गई है। Zomato फाउंडर दीपिंदर गोयल के स्टार्टअप की वेबसाइट पर इसकी कीमत 85,000 रुपये दिख रही है। 1 नवंबर से इसका पहला बैच प्री-ऑर्डर के लिए खुलेगा। ये हैंडमेड होगा और 3 महीने में डिलीवरी होगी। इसमें लाइफटाइम हेल्थ प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन मिलेगा। ये गैजेट दिमाग में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन ट्रैक कर Entropy स्कोर देता है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

टेक

Hyundai Tucson ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, पहले दिन मिली बंपर बुकिंग

कंपनी ने 22 अक्टूबर को साउथ कोरिया में नई Tucson लॉन्च की, जिसे पहले दिन ही 15,045 प्री-ऑर्डर मिल गए। इसने 2020 के अपने ही रिकॉर्ड (10,842 बुकिंग) को 39% से तोड़ दिया। नई Tucson पहले से 60mm लंबी और ज्यादा प्रीमियम है। इसमें ADAS, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स हैं। कोरिया में कीमत करीब 22.47 लाख रुपये से शुरू।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

टेक

गाड़ियां होंगी Bulletproof सेफ! सरकार का बड़ा फैसला, जानें आपकी गाड़ी पर क्या असर?

सरकार ने व्हीकल सेफ्टी के बड़े नियम बदले हैं। 1 जनवरी 2026 से सभी टू-व्हीलर में ABS अनिवार्य। 1 अक्टूबर 2026 से नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों में आवाज करने वाला AVAS सिस्टम जरूरी, ताकि पैदल यात्री अलर्ट रहें। ट्रक-बसों में AEBS, Stability Control 1 अक्टूबर 2027 से और Driver Drowsiness, Blind Spot, Lane Warning 1 जनवरी 2028 से लागू होंगे। साथ ही गाड़ियों में साइबर सिक्योरिटी AIS-189 भी जरूरी की गई है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

टेक

Internet पर सबसे बड़ा खतरा, Google-Apple ने रातों-रात भारत की इस कंपनी को किया ब्लैकलिस्ट

eMudhra की बड़ी चूक से इंटरनेट सुरक्षा पर खतरा मंडरा गया। बेंगलुरु की इस CA कंपनी ने 30 अप्रैल 2025 को 8 इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट्स की प्राइवेट-की गलती से बेहद कमजोर बना दी, एक की का वैल्यू तो सिर्फ '4' था। रिसर्चर Wayne ने 17 अक्टूबर को इसे पकड़ा। इसके बाद Google, Apple, Mozilla, Microsoft ने सभी 8 सर्टिफिकेट ब्लॉक कर दिए, Cloudflare ने इमरजेंसी पैच लगाया। हैकर नकली वेबसाइट बना सकता था।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

टेक

Google Maps का F1 धमाका: अब मैप पर दौड़ेगी McLaren सुपरकार, ऐसे करें एक्टिवेट

Google Maps पर आपकी कार McLaren F1 बन गई है! Google ने लिमिटेड टाइम के लिए नया Driving Avatar लॉन्च किया है। अब नीले तीर की जगह ऑरेंज McLaren F1 कार दिखेगी। ये फीचर 23 नवंबर 2026 तक रहेगा और US और Las Vegas Grand Prix को सेलिब्रेट करने के लिए लाया गया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

ई-पेपर