मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

बुधवार, 4 नवंबर 2026 · दोपहर 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

Canva Layoff: कंपनी से निकालने के बाद भी कर्मचारियों पर मेहरबान, फ्री MacBook और 6 महीने की सैलरी...

Canva ने 22% कर्मचारियों यानी 1,271 लोगों की छंटनी का ऐलान किया है। CEO मेलानी पर्किंस ने इसे सबसे कठिन फैसला बताया। हालांकि कंपनी जाने वालों को शानदार पैकेज दे रही है। 6 महीने की सैलरी, 12 महीने का हेल्थकेयर, फ्री MacBook रखने की छूट, 1 साल LinkedIn Premium, करियर कोचिंग और अपना बिजनेस शुरू करने के लिए 10,000 डॉलर का ग्रांट भी दिया जाएगा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
Canva Layoff: कंपनी से निकालने के बाद भी कर्मचारियों पर मेहरबान, फ्री MacBook और 6 महीने की सैलरी...

दुनिया के सबसे पॉपुलर डिजाइनिंग प्लेटफॉर्म Canva ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। ऑस्ट्रेलिया की इस कंपनी ने 22% वर्कफोर्स में कटौती का ऐलान किया है, जिसका असर 1,271 कर्मचारियों पर पड़ेगा। कंपनी की CEO मेलानी पर्किंस ने खुद इसे कंपनी के 13 साल के इतिहास का सबसे कठिन फैसला बताया है। Canva के दुनियाभर में 37 देशों में 5,700 से ज्यादा कर्मचारी हैं, जिनमें भारत भी शामिल है। कंपनी ने बताया कि यह फैसला ग्रोथ में आई पहली बड़ी गिरावट के बाद लिया गया है। Canva को इस साल अपनी रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान एक तिहाई घटाकर 20% करना पड़ा है। कंपनी अब अपने Product, Growth और Platform टीमों को मिलाकर एक सिंगल Product ऑर्गेनाइजेशन बना रही है और सिडनी को अपना मेन हब बनाना चाहती है।




इस रीस्ट्रक्चरिंग में तीन तरह के बदलाव होंगे। कुछ लोगों की नौकरी जाएगी, कुछ को नई भूमिका दी जाएगी और कुछ को सेंट्रल हब में शिफ्ट होने को कहा जाएगा। हालांकि कंपनी ने साफ नहीं किया है कि 1,271 में से कितने लोगों की नौकरी पूरी तरह जाएगी। जहां ज्यादातर टेक कंपनियां छंटनी के बाद 2-3 महीने की सैलरी देकर किनारा कर लेती हैं, वहीं Canva ने इस बार इंडस्ट्री का सबसे शानदार सेवरेंस पैकेज दिया है। फ्री MacBook: कंपनी ने कहा है कि जाने वाले हर कर्मचारी को अपना Canva वाला MacBook रखने की इजाजत होगी, क्योंकि कंपनी जानती है कि हर किसी के पास पर्सनल लैपटॉप नहीं है।



6 महीने की सैलरी: लोकेशन चाहे कोई भी हो, हर कर्मचारी को कम से कम 6 महीने की पूरी सैलरी मिलेगी, जिसमें सभी कानूनी हक शामिल हैं। 12 महीने का हेल्थकेयर: जहां-जहां कंपनी हेल्थकेयर देती है, वहां 12 महीने तक हेल्थ इंश्योरेंस जारी रहेगा। साथ ही कर्मचारी और उनके परिवार को 1 साल तक Canva Care असिस्टेंस प्रोग्राम का फायदा मिलेगा। करियर सपोर्ट: कंपनी की टैलेंट टीम रिज्यूमे बनाने से लेकर इंटरव्यू की तैयारी तक में मदद करेगी। हर कर्मचारी को वन-टू-वन करियर कोचिंग और 1 साल के लिए LinkedIn Premium का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाएगा।



10,000 डॉलर का ग्रांट: सबसे खास है Canva Collective Fund। जो कर्मचारी अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या कम्युनिटी प्रोजेक्ट करना चाहते हैं, उन्हें 10,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 8.4 लाख रुपये का ग्रांट दिया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि वह इस बिजनेस में कोई हिस्सेदारी नहीं लेगी। इसके अलावा जिन कर्मचारियों को जॉइन किए 1 साल से कम हुआ है, उनका एक साल का इक्विटी वेस्टिंग क्लिफ भी हटा दिया गया है, ताकि उन्हें भी कंपनी के शेयर्स का फायदा मिल सके। मेलानी पर्किंस ने बताया कि प्रभावित कर्मचारियों को इस हफ्ते के अंत तक अपना Gmail और Slack एक्सेस रखने दिया जाएगा और 10 नवंबर को ऑल-हैंड्स मीटिंग में सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर