2003 से नई दिल्ली, पटना और रांची से प्रकाशित एक विश्वसनीय राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक।
Shondik Prakashan Pvt. Ltd.
2000मासिक पत्रिका की शुरुआत
2003हिन्दी दैनिक समाचार-पत्र
3New Delhi, Patna, Ranchi
हमारे बारे में
राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार-पत्र ‘राष्ट्रीय सागर’ की स्थापना वर्ष 2003 में नई दिल्ली में हुई। इसके संस्थापक एवं प्रधान संपादक डॉ. वेद प्रकाश हैं, जो बिहार के भोजपुर जिले के ऐतिहासिक नगर जगदीशपुर से संबंध रखते हैं। डॉ. वेद प्रकाश ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से पत्रकारिता में स्नातक की उपाधि प्राप्त की तथा मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से पीएच.डी. की डिग्री हासिल की।
डॉ. वेद प्रकाश ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत दिल्ली से की। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में संपादन एवं संवाददाता के रूप में कार्य करते हुए पत्रकारिता के मूल्यों और जनसरोकारों को सदैव प्राथमिकता दी। इसी उद्देश्य के साथ 23 अप्रैल 2000 को उन्होंने ‘राष्ट्रीय सागर’ नाम से एक मासिक पत्रिका का प्रकाशन प्रारंभ किया।
जनता की आवाज़ को व्यापक मंच देने और निष्पक्ष पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से 4 मार्च 2003 को ‘राष्ट्रीय सागर’ को हिन्दी दैनिक समाचार-पत्र के रूप में प्रकाशित किया गया। आज ‘राष्ट्रीय सागर’ नई दिल्ली, पटना और रांची से प्रकाशित होकर तीन राज्यों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा चुका है तथा एक लोकप्रिय राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार-पत्र के रूप में पहचान बना चुका है।
राष्ट्रीय सागर ने प्रिंट मीडिया के साथ-साथ डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित की है। विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ ‘राष्ट्रीय सागर’ निरंतर पाठकों तक तेज, सटीक और प्रभावशाली समाचार पहुँचाने का कार्य कर रहा है। ‘राष्ट्रीय सागर’ शौन्डिक प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड का एक प्रकाशन है ।
About Us
Rashtriya Sagar is a leading National Hindi Daily newspaper established in New Delhi in 2003. The newspaper was founded by Dr. Ved Prakash, who hails from the historically significant town of Jagdishpur in Bhojpur district, Bihar. Dr. Ved Prakash earned his Bachelor’s degree in Journalism from Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith and completed his Ph.D. from Magadh University.
Dr. Ved Prakash began his journalistic career in Delhi and worked with several newspapers and magazines as an editor and correspondent, upholding the core values of responsible and public-oriented journalism. With a vision to provide credible and people-centric journalism, he launched Rashtriya Sagar as a monthly magazine on April 23, 2000.
Later, on March 4, 2003, Rashtriya Sagar was officially launched as a Hindi daily newspaper with the aim of giving a stronger voice to the public and promoting fair, fearless, and unbiased journalism. Today, the newspaper is published from New Delhi, Patna, and Ranchi, and has established itself as a recognized and popular National Hindi Daily across multiple states.
Over the years, Rashtriya Sagar has expanded beyond print media and strengthened its presence across digital and social media platforms as well. Committed to accuracy, credibility, and public interest journalism, Rashtriya Sagar continues to deliver timely, reliable, and impactful news to its readers across India. Rashtriya Sagar is a publication of Shondik Prakashan Pvt. Ltd.