अयोध्या पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, शुरू हुआ 10वां दीपोत्सव, भव्य दीपोत्सव में होंगे शामिल, इतने लाख दीयों से जगमगाएंगे 56 घाट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में 10वें दीपोत्सव में शामिल होने पहुंचे। इस बार मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन हैं, साथ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं। सीएम योगी ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन और आरती की। सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीप जलाए जाएंगे। राम की पैड़ी पर 3-डी लेजर शो, 2100 ड्रोन्स का ड्रोन शो और महाआरती होगी। 13 राज्यों के 2000 कलाकार झांकियों में हिस्सा ले रहे हैं।
















