मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 7 नवंबर 2026 · रात 9:20 · नई दिल्ली संस्करण

सेक्शन

देश

देश भर की ताज़ा ख़बरें

3283 ख़बरें · पेज 2 / 206

देश

शादी से पहले रोहित शर्मा ने रखी थी अजीब शर्त, नाराज हो गईं थीं रितिका, टूटते-टूटते बची थी शादी...

रोहित शर्मा ने शादी से पहले रितिका सजदेह पर एक मजाक किया था। अपने शो 'फैमिली फुल हाउस' में रोहित ने बताया कि उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि मम्मी की शर्त है कि शादी उसी से करूंगा जिसे खाना बनाना आता हो। ये बात सुनकर रितिका नाराज हो गईं और दोनों में खटपट हो गई। बाद में रोहित ने बताया कि ये सिर्फ छोटा सा प्रैंक था। दोनों की शादी 13 दिसंबर 2015 को हुई थी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

देश

बुलेट ट्रेनके लिए अलग बनेगा हाई स्पीड रेलवे स्टेशन, रूट में हुआ बड़ा बदलाव, रेल मंत्री ने किया ऐलान

कानपुर में बुलेट ट्रेन का नया स्टेशन बनेगा। सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि स्टेशन अटल घाट के पास या शहर के भीतर टनल बनाकर तैयार किया जाएगा। पहले रूट इटावा से था, अब बदलकर आगरा से सीधे कानपुर होते हुए लखनऊ किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है। इस कॉरिडोर से दिल्ली से कानपुर का सफर सिर्फ 1 घंटा 45 मिनट में पूरा होगा। स्टेशन कानपुर सेंट्रल से अलग बनाया जाएगा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

पंजाब

पंजाब में कांग्रेस का मेगा शो: कल राहुल-खड़गे की इंसाफ रैली, CM मान के गढ़ संगरूर से फूंकेंगे बिगुल...

पंजाब में कल चुनावी बिगुल फुंकेगा। 4 नवंबर को संगरूर के फगुवाला गांव में कांग्रेस की 'इंसाफ रैली' होगी, जिसे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित करेंगे। संगरूर CM भगवंत मान का गृह जिला है, इसलिए लोकेशन अहम है। पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी ने 1 लाख लोगों का लक्ष्य रखा है। राहुल नशा, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर AAP सरकार को घेरेंगे।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

दिल्ली

पराली संकट पर केंद्र सख्त, भूपेंद्र यादव-शिवराज की बैठक में मिशन मोड का प्लान

पराली जलाने पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और शिवराज चौहान ने आंकड़े जारी किए।15 सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच हरियाणा में 53.3% और UP में 32% की कमी आई है। पंजाब में भी गिरावट दर्ज हुई।लेकिन MP में 55 से बढ़कर 277 (452% वृद्धि) और राजस्थान में 20 से 60 (200% वृद्धि) मामले बढ़े, जिसे केंद्र ने चिंताजनक बताया। सरकार ने सैटेलाइट निगरानी तेज करने और 3.54 लाख मशीनें देने की जानकारी दी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

बिहार

तेज प्रताप को सता रहा जान का खतरा, केंद्र और बिहार सरकार से बोले - एक सुरक्षाकर्मी से नहीं चलेगा काम...

तेज प्रताप यादव ने रियलिटी शो 'Rise and Fall 2' के बाद बढ़ी भीड़ को लेकर सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। X पर पोस्ट कर उन्होंने कहा, "जहां जाता हूं, भीड़ घेर लेती है," जिससे अप्रिय घटना का खतरा है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने सिर्फ एक सुरक्षाकर्मी दिया है, जो भारी भीड़ के सामने बेबस है। हथियार छीने जाने का भी खतरा बताया। केंद्र और राज्य सरकार को कई बार मौखिक-लिखित अनुरोध के बाद भी सुरक्षा नहीं बढ़ी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

बिहार

यादव समाज में आक्रोश! भगवान कृष्ण को बताया लंपट? धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ थाने पहुंचे पप्पू यादव

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री भगवान कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए हैं। वायरल वीडियो में कृष्ण की लीलाओं पर चुटकी लेने का आरोप है। इससे यादव समाज में नाराजगी है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव समर्थकों के साथ पटना कोतवाली थाने पहुंचे और FIR की मांग की। उन्होंने कहा, कृष्ण यादवों के आराध्य हैं, अपमान बर्दाश्त नहीं। पुलिस ने आवेदन लिया है, जांच जारी है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

देश

रिटायरमेंट से पहले AP Singh ने उठाया जमीन का मुद्दा, फेयरवेल गोल्फ भी रद्द, राजनाथ से मिले

IAF की 40 एकड़ जमीन पर विवाद है। MoHUA दिल्ली के रेस कोर्स एयरफोर्स स्टेशन के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को वापस ले रहा है। इसे बंद कर दिया गया है। पूर्व एयर चीफ AP सिंह ने रिटायरमेंट से 5 दिन पहले 26 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर नियंत्रण बनाए रखने की अपील की थी। उनका फेयरवेल गोल्फ भी रद्द हुआ। कांग्रेस ने इसे IAF का अपमान बताया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

देश

मिलावट के शक में पतंजलि गाय का घी जब्त, महाराष्ट्र FDA ने 19 लाइसेंस किए सस्पेंड

महाराष्ट्र FDA ने त्योहारी सीजन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.01 करोड़ रुपये का खाद्य पदार्थ जब्त किया है। छत्रपति संभाजीनगर में पतंजलि आयुर्वेद के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर दिव्य महावितरक से 20.20 लाख रुपये का 2,279 लीटर पतंजलि गाय का घी मिसब्रांडिंग और मिलावट के संदेह में जब्त किया गया। अभियान में 114 प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 3.53 लाख किलो सामान जब्त किया गया और 19 के लाइसेंस सस्पेंड किए गए।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

पश्चिम बंगाल

हुमायूं कबीर का विवादित बयान-'अयोध्या नहीं अब बंगाल में बनेगी बाबरी मस्जिद', भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा...

मुर्शिदाबाद के निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने नई बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को बेलडांगा में 3 एकड़ जमीन पर मस्जिद की नींव रखेंगे। कबीर ने कहा, "जिसमें दम है रोककर दिखाए।" यह वही तारीख है जब 1992 में बाबरी ढांचा गिरा था। भाजपा ने इसे तुष्टिकरण बताया, तो TMC ने पल्ला झाड़ लिया। पुलिस ने कहा बिना अनुमति निर्माण नहीं होगा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

देश

हाईकोर्ट पहुंचे इमरान खान, कहा- बिना शर्त माफी को तैयार, बोले- 'जिंदगी में कभी प्रोटेस्ट में...'

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में वादा किया कि वो जिंदगी में कभी किसी प्रोटेस्ट में नहीं जाएंगे। FRRO ने 14 अक्टूबर को उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस दिया था, जो SIR के खिलाफ प्रोटेस्ट में शामिल होने पर जारी हुआ था। कोर्ट ने कहा - आप OCI होल्डर हैं, भारतीय की तरह व्यवहार नहीं कर सकते, दूसरे देश में होते तो डिपोर्ट हो जाते। इमरान ने कहा - मैं अमेरिका में जन्मा लेकिन पूरी जिंदगी भारत में बीती, आगे से प्रोटेस्ट से दूर रहूंगा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

दिल्ली

दिल्ली-NCR में पटाखा प्रेमियों के लिए खुशखबरी, सुप्रीम कोर्ट ने दी हरी झंडी, सिर्फ इन 4 घंटों में जला सकेंगे पटाखे

दिल्ली-NCR में दिवाली पर ग्रीन पटाखों को सशर्त मंजूरी मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत दी है। अस्पताल, स्कूल और साइलेंस जोन के 300 मीटर दायरे में नो-क्रैकर जोन रहेगा। केवल CSIR-NEERI प्रमाणित, बिना बेरियम और QR कोड वाले पटाखे ही मान्य होंगे। ऑनलाइन बिक्री और लड़ी पटाखों पर रोक रहेगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

देश

न सिर्फ घर, पूरा जीवन देगा अनंत आश्रय - नीता-ईशा अंबानी ने किया ऐतिहासिक टाउनशिप का शिलान्यास

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी और डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कर्जत में ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ का भूमि पूजन किया। 100 एकड़ में फैली यह टाउनशिप 5,000 अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को जीवनभर का प्यार भरा घर देगी। आठ पवित्र नदियों के नाम पर बसे इस परिसर में अस्पताल, स्कूल और रोजगार केंद्र होंगे। केयरगिवर्स सहित 15,000 लोगों का समुदाय यहां गरिमापूर्ण जीवन जिएगा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

देश

जंतर-मंतर नहीं, अब रामलीला मैदान है प्रदर्शन स्थल, बुकिंग के लिए लगते हैं 1.21 लाख, जानिए पूरा प्रोसेस

MCD के अनुसार, एक दिन की बुकिंग के लिए 50,000 रुपये किराया और 55,000 रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी देनी होती है। टैक्स मिलाकर शुरुआती खर्च 1.21 लाख रुपये होता है। बुकिंग MCD के हॉर्टिकल्चर विभाग से होती है, लेकिन दिल्ली पुलिस की NOC जरूरी है। मैदान को टुकड़ों में नहीं, पूरा ही बुक करना पड़ता है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

दिल्ली

Traffic Alert: दिल्ली में आज इन रूट्स पर भारी जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी

दिल्ली में आज ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अलर्ट जारी। INDIA ब्लॉक के मार्च के कारण मिंटो ब्रिज, दीनदयाल मार्ग, ITO, मंडी हाउस और जंतर-मंतर रोड पर जाम रहेगा। कनॉट प्लेस में भी ट्रैफिक धीमा रहेगा।पुलिस ने रिंग रोड, मथुरा रोड और DND का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। लोगों से मेट्रो से सफर करने और घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट चेक करने की अपील की गई है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

पंजाब

Punjab Election 2027: AAP की दूसरी लिस्ट जारी, इन 2 हॉट सीटों पर नाम फाइनल

आम आदमी पार्टी ने 2 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। SAS नगर (मोहाली) से पूर्व मेयर कुलवंत सिंह को फिर मौका दिया गया है। वे 2022 में विधायक बने थे और इलाके में मजबूत पकड़ रखते हैं। वहीं लुधियाना वेस्ट से मौजूदा विधायक संजीव अरोड़ा को टिकट मिला है। उद्योगपति और पूर्व सांसद अरोड़ा ने हाल ही में उपचुनाव जीता था। पार्टी को शहरी वोट बैंक साधने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

देश

DMRC का नया सिस्टम: ट्रेन आने से पहले पता चलेगा किस कोच में कितनी भीड़

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर DMRC ने रियल-टाइम कोच ऑक्यूपेंसी डिस्प्ले शुरू किया है। अब प्लेटफॉर्म की PIDS स्क्रीन पर ट्रेन आने से पहले ही C1 से C6 कोच में भीड़ का प्रतिशत दिखेगा। यह सिस्टम कोच में लगे लोड सेंसर से वजन मापकर भीड़ का अंदाजा लगाता है। मैजेंटा लाइन के बाद अब पिंक लाइन पर लागू हुई इस तकनीक से यात्री खाली कोच चुनकर आराम से सफर कर सकेंगे।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

ई-पेपर