मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 1:31 · नई दिल्ली संस्करण

Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनावों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि इस बार 'वन स्टेट वन इलेक्शन' की अवधारणा के तहत 41 जिला परिषद, 457 पंचायत समिति और 14,403 ग्राम पंचायतों के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे ग्रामीण राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस बार चुनाव हाइब्रिड मॉडल से होंगे।

सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव बैलट पेपर से होगा, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव EVM से कराए जाएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया 28 नवंबर 2026 तक संपन्न करा ली जाएगी। 4.03 करोड़ मतदाता करीब 1.50 लाख जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान 4 चरणों में होगा: पहला चरण: अधिसूचना 8 अक्टूबर, नामांकन अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, नाम वापसी 15 अक्टूबर और मतदान 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार), दूसरा चरण: अधिसूचना 13 अक्टूबर, मतदान 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार), तीसरा चरण: अधिसूचना 19 अक्टूबर, मतदान 4 नवंबर 2026 (बुधवार), चौथा चरण: अधिसूचना 31 अक्टूबर, मतदान 14 नवंबर 2026 (शनिवार)। सभी चरणों की मतगणना 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को सुबह 8 बजे से जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर एक साथ होगी।

ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच चुनने के लिए भी 4 चरणों में वोटिंग होगी। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद उसी बूथ पर गिनती होगी। पहला चरण: 3,672 ग्राम पंचायतों में वोटिंग 25 अक्टूबर 2026 (रविवार) - नामांकन 24 अक्टूबर को, दूसरा चरण: 3,626 ग्राम पंचायतों में वोटिंग 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) - 11,763 बूथों पर, तीसरा चरण: 3,605 ग्राम पंचायतों में वोटिंग 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) - 11,566 बूथों पर, चौथा चरण: 3,500 ग्राम पंचायतों में वोटिंग 16 नवंबर 2026 (सोमवार) - 11,198 बूथों पर। उपसरपंच का चुनाव मतदान के अगले दिन यानी 26 अक्टूबर, 1 नवंबर, 7 नवंबर और 17 नवंबर को होगा। जिला प्रमुख का चुनाव: 25 नवंबर 2026, उप जिला प्रमुख का चुनाव: 26 नवंबर 2026।

प्रधान का चुनाव: 27 नवंबर 2026, उप प्रधान का चुनाव: 28 नवंबर 2026। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। आयोग ने बताया कि बारां, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा जिलों की कुछ संस्थाओं का कार्यकाल अभी बाकी है, इसलिए वहां चुनाव 22 दिसंबर 2026 के बाद कराए जाएंगे।नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल होंगे। इस बार 14,403 सरपंच, 1,30,589 वार्ड पंच, 1,403 जिला परिषद सदस्य और 8,245 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। चुनाव में लगभग 3 लाख 17 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें