मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 1:32 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा विवाद अब मुंबई से दिल्ली पहुंचने वाला है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए बड़े प्रदर्शन के बाद अब दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर तक इस्तीफा नहीं देते हैं, तो देशभर से CJP समर्थक दिल्ली कूच करेंगे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने इसे 'जंतर-मंतर 2.0' का नाम दिया है और 'चलो दिल्ली' का नारा दिया है। दिपके ने अपने पोस्ट में लिखा, "If Gyanesh Kumar doesn’t resign, cockroaches from across India will march to Delhi & protest at Jantar Mantar on October 10. If Delhi Police tries to stop us, wherever they stop us will become our Jantar Mantar. Ours will be a peaceful andolan."

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर CJP ने मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। मुंबई पुलिस ने इस प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी थी, इसके बावजूद हजारों की संख्या में युवा, छात्र संगठन और नागरिक समूह वहां पहुंचे। शिवाजी पार्क बड़ी राजनीतिक रैलियों के लिए जाना जाता है। दोपहर की तेज गर्मी और भारी बैरिकेडिंग के बावजूद लोग पहुंचे। दादर स्टेशन से शिवाजी पार्क तक भारी पुलिस तैनाती थी। प्रदर्शनकारियों ने तिरंगे लहराए, "Gyanesh BRO, JUST RESIGN" और "Gaddaar Gyaanu Must Go" के पोस्टर दिखाए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, संगीतकार विशाल ददलानी और तुषार गांधी समेत कई सार्वजनिक हस्तियां भी पहुंची थीं।

CJP का यह पूरा आंदोलन चुनाव आयोग की Special Intensive Revision (SIR) यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर है। संगठन का आरोप है कि SIR के नाम पर पिछले दो साल में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने मंच से तीन बड़ी मांगें रखीं: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और उन पर आपराधिक कार्रवाई हो। 2025 की वोटर लिस्ट को फ्रीज किया जाए और SIR की प्रक्रिया पर रोक लगे। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति वाला 2023 का कानून खत्म किया जाए। दिपके ने दावा किया कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सीट से 40 हजार वोटर और तमिलनाडु में 1 लाख नाम हटाए गए हैं, जिसका सीधा असर 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर पड़ा जहां NDA और INDIA गठबंधन के बीच सिर्फ 2% वोट शेयर का अंतर था।

चुनाव आयोग ने CJP के सभी आरोपों और अंदरूनी मतभेद की खबरों को खारिज किया है। आयोग ने कहा है कि SIR समेत सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों - ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की सहमति से सर्वसम्मति से लिए गए हैं। 26 सितंबर को हुई बैठक के बाद भी आयोग ने इस पर सफाई दी थी। वहीं, CJP ने कहा है कि उनका 10 अक्टूबर का दिल्ली प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर होगा। अगर पुलिस उन्हें जंतर-मंतर जाने से रोकती है तो जहां रोका जाएगा, वहीं प्रदर्शन होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें