मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 · शाम 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

परिवार सोता रहा, तड़पते रहे संजय गुप्ता... आखिर वर्सोवा बंगले में उस रात क्या हुआ था?

बॉलीवुड डायरेक्टर संजय गुप्ता (57) का 30 अक्टूबर की रात वर्सोवा बंगले में दर्दनाक हादसे में निधन हो गया। वे रात 2:30 बजे किचन/बाथरूम में फिसलकर गिरे, सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने से मौके पर ही मौत हो गई। परिवार पत्नी, दो बेटे और मेड सो रहे थे, इसलिए भनक नहीं लगी। सुबह 8:30 बजे शव मिला। पुलिस ने ADR दर्ज की है, परिवार को कोई शक नहीं है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
परिवार सोता रहा, तड़पते रहे संजय गुप्ता... आखिर वर्सोवा बंगले में उस रात क्या हुआ था?

बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'कांटे', 'जिंदा', 'मुसाफिर', 'शूटआउट एट वडाला' और 'काबिल' जैसी दमदार एक्शन-थ्रिलर फिल्में बनाने वाले मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार रात 30 अक्टूबर को अपने ही घर में हुए एक दर्दनाक हादसे ने उनकी जान ले ली। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे हुआ। संजय गुप्ता अपने वर्सोवा स्थित बंगले में थे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वह बाथरूम में फिसलकर गिर गए, तो कुछ में किचन में गिरने का जिक्र है। पुलिस के मुताबिक, दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे से वह नीचे पहली मंजिल पर पानी पीने या कुछ खाने के लिए आए थे। 



इसी दौरान संतुलन बिगड़ा और वह गिर पड़े। सिर किचन प्लेटफॉर्म या फर्श से टकरा गया, जिससे गंभीर चोट लगी और बहुत ज्यादा खून बहने लगा। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खून निकलने के बाद उन्होंने बैठने की कोशिश की और अपनी शर्ट उतारकर खून पोंछने की कोशिश भी की। सुबह करीब 8:30 बजे उनका शव किचन में झुकी हुई अवस्था में मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यही रही कि पूरी रात परिवार को भनक तक नहीं लगी। उस वक्त बंगले में उनकी पत्नी अनु लेखी, दो बेटे और घर की मेड मौजूद थे, लेकिन सभी सो रहे थे। सुबह मेड के आने पर घटना का पता चला।

 


मामले की जानकारी मिलते ही वर्सोवा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। मुंबई पुलिस ने बताया कि परिवार ने किसी भी तरह के शक या साजिश से इनकार किया है। फिलहाल शव को कूपर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और वर्सोवा पुलिस ने इस मामले में ADR (Accidental Death Report) दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। DCP पुरषोत्तम कराड और सीनियर PI दीपशिखा वारे ने बताया कि परिवार ने मौत पर कोई आपत्ति नहीं जताई है और प्रथम दृष्टया इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। 



फिल्ममेकर और FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, "वह घर पर फिसल गया और उसे सिर में घातक चोट लगी। बहुत खून बहा और उसकी मौत हो गई।" संजय गुप्ता का जन्म 23 अक्टूबर 1969 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 1994 में संजय दत्त, आदित्य पंचोली और रवीना टंडन स्टारर 'आतिश: फील द फायर' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक स्टाइलिश गैंगस्टर फिल्में दीं। संजय दत्त के साथ उनकी जोड़ी खास रही। दोनों ने 'जंग', 'कांटे' (2002), 'मुसाफिर' (2004), 'जिंदा' (2006) जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी डायरेक्टेड फिल्म 'द मिरांडा ब्रदर्स' (2025) थी।


यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर