मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:47 · नई दिल्ली संस्करण

फूलों से स्वागत देख भड़कीं फराह खान, तिलक लगाने से किया मना, बोलीं - मुझे झंझट...

फराह खान का एक वीडियो वायरल है, जिसमें होटल स्टाफ द्वारा आरती-तिलक से स्वागत करने पर उन्होंने माथे पर तिलक लगाने से मना कर कलाई पर लगवाया। फूलों की बारिश पर भी वे झल्लाई दिखीं। वीडियो पर यूजर्स उन्हें हिंदू परंपरा का अपमान बताकर ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ बचाव में भी हैं। ट्रोलिंग के बाद फराह ने कहा - "सॉरी, मुझे झंझट पसंद नहीं।"

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
फूलों से स्वागत देख भड़कीं फराह खान, तिलक लगाने से किया मना,  बोलीं - मुझे झंझट...

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर फराह खान इन दिनों अपने फूड व्लॉग को लेकर नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वायरल वीडियो में फराह खान एक इवेंट में शामिल होने पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि ये खिड़किया थिएटर फेस्टिवल का कार्यक्रम था। होटल की लॉबी में स्टाफ ने उनका भव्य स्वागत किया। आरती की थाली, ढोल-नगाड़े और फूलों की बारिश के साथ वेलकम किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही स्टाफ ने उन पर फूल बरसाए, फराह थोड़ी झल्ला गईं और हाथ के इशारे से रोकने लगीं। इसके तुरंत बाद एक महिला स्टाफ उनके माथे पर तिलक लगाने के लिए आगे बढ़ी। 



फराह ने उंगली से इशारा करते हुए माथे पर तिलक लगाने से साफ मना कर दिया। हालांकि उन्होंने हाथ आगे बढ़ाकर कलाई पर तिलक लगवा लिया। उनका यही अंदाज अब विवाद की वजह बन गया है। वीडियो वायरल होते ही नेटिजंस ने फराह की आलोचना शुरू कर दी। लोग इसे भारतीय परंपरा और स्वागत का अपमान बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "फराह खान तब नाराज हो जाती हैं जब कोई महिला स्वागत में टीका लगाने की पेशकश करती है। सोचिए, उन्होंने नेल पॉलिश लगाई हुई है - जो इस्लाम में हराम है - लेकिन उन्हें टीके से दिक्कत है, क्योंकि नेल पॉलिश एक स्टाइल स्टेटमेंट है, जबकि टीका एक हिंदू परंपरा है।" वहीं दूसरे यूजर्स ने उनके व्लॉग वाले रूप पर सवाल उठाए। 



लोगों ने कहा, "व्लॉग बनाते वक्त क्या हो जाता है? तब तो तिलक भी लगवा लिया जाता है और गणपति बप्पा की पूजा भी होती है। टीका की इजाजत सिर्फ व्लॉग में ही है क्या?" कुछ यूजर्स ने तो यहां तक लिखा, "फिल्म की रिलीज के टाइम तो ये सनातनी बन जाते हैं... पाखंडी।" और "वो शाहरुख थोड़ी है जो बोलेगी मां कहती है तो लगाओ तिलक"। लगातार ट्रोलिंग और आलोचना के बाद फराह खान ने चुप्पी तोड़ी। एक वायरल पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, "सॉरी, लेकिन मुझे झंझट पसंद नहीं हैं।" उनका इशारा फूलों और तिलक से होने वाली गंदगी या मेकअप खराब होने की ओर था।



हालांकि उनके इस जवाब के बाद बहस और तेज हो गई है। एक तरफ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स उनके बचाव में भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा, "किसी को अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए फोर्स मत करिए।" दूसरे ने कहा, "उन्होंने बहुत सलीके से मना किया है, इसमें गलत क्या है?" फराह खान ने 2004 में 'मैं हूं ना' से बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। 'ओम शांति ओम', 'तीस मार खान' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं। पति शिरीष कुंदर हिंदू हैं और बताया जाता है कि शाहरुख खान ने उनका कन्यादान किया था। फिलहाल इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया दो धड़ों में बंटा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर