Nana Patekar के निधन पर Tanushree Dutta का चौंकाने वाला रिएक्शन, कहा- 'Evil Dead...'
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (75) का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। उनके निधन पर तनुश्री दत्ता ने इंस्टा स्टोरी पर रिएक्शन देते हुए कहा - "मैंने खबर सुनी, आज लखनऊ में मेरा बड़ा इवेंट है। शाम तक मीडिया evil dead में बिजी रहेगा। परिवार के प्रति संवेदना, बाकी रिएक्शन सोच कर दूंगी।" गौरतलब है 2018 में तनुश्री ने 2008 की फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे गोवा में अपने घर पर अचेत पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने 45 मिनट तक CPR किया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट उनकी मौत का कारण बना। नाना पाटेकर के निधन की खबर के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक है, लेकिन इस बीच तनुश्री दत्ता की प्रतिक्रिया ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है।
तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, "मैंने खबर सुनी है। आज मेरा वर्क डे है, मैं लखनऊ में एक बड़े इवेंट के लिए जा रही हूं और मैं उस पर फोकस करना चाहती हूं। What an odd day for all this to happen।" तनुश्री ने आगे कहा कि उन्हें चिंता है कि शाम तक मीडिया का सारा ध्यान इसी खबर पर होगा। उन्होंने नाना पाटेकर के निधन को "evil dead" कहा और कहा, "अब मुझे चिंता है कि शाम को सारा मीडिया इस evil dead में इंटरेस्टेड होगा। मैं अपना रिएक्शन एक बार सोच समझकर दूंगी कि मुझे किस तरह का रिएक्शन देना चाहिए। Definitely condolences to the family..." तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद भारत के #MeToo आंदोलन का सबसे बड़ा मामला रहा है।
तनुश्री ने आरोप लगाया था कि 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने की कोशिश की थी। तनुश्री के मुताबिक डांस सीक्वेंस में बदलाव को लेकर वह असहज थीं और उन्होंने शूट छोड़ दिया था, जिसके बाद प्रोडक्शन से जुड़े लोगों ने उन्हें परेशान किया। तनुश्री ने यह आरोप पहली बार 2008 में ही CINTAA में शिकायत के रूप में दर्ज कराया था, लेकिन 2018 में जब भारत में #MeToo आंदोलन शुरू हुआ तो उन्होंने इन आरोपों को फिर से दोहराया। इसके बाद यह मामला राष्ट्रीय चर्चा बन गया।
दूसरी तरफ नाना पाटेकर ने हमेशा इन सभी आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने इसे बेबुनियाद और अपनी छवि खराब करने की साजिश बताया। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच की और 2019 में B-समरी रिपोर्ट दाखिल कर दी, जिसमें सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए केस बंद करने की बात कही गई। तनुश्री ने इस रिपोर्ट को चुनौती देते हुए प्रोटेस्ट पिटीशन भी दाखिल की थी। नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज पुणे में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
विषय




