मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता बोलीं- मरते-मरते भी परेशान कर गया, फैंस भड़के

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता के बयान से हड़कंप मच गया है। तनुश्री ने कहा, "मरते-मरते भी मुझे परेशान कर गया। मेरे लिए तो ये ईविल डेड ही है।" लखनऊ में तनुश्री ने कहा कि वह 100% अपने आरोपों पर कायम हैं। नाना अहंकारी थे, भगवान ने ही प्राण हरे हैं। उन्होंने दावा किया कि केस वापस लेने के लिए गाड़ी के ब्रेक काटे गए, धमकियां मिलीं। राखी सावंत ने पलटवार किया, "मरने के बाद तो छोड़ दे।" वहीं फैंस तनुश्री को ट्रोल कर रहे हैं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता बोलीं- मरते-मरते भी परेशान कर गया, फैंस भड़के

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला दिया है। 8 अक्टूबर 2026 की सुबह 5:20 बजे गोवा स्थित आवास पर कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने शोक जताया, लेकिन इसी बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के बयान ने पुराना MeToo विवाद फिर से जिंदा कर दिया है। तनुश्री दत्ता ने पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहा - "मैंने सुना है, खबर मिल गई है। लेकिन आज मेरा काम का दिन है, मैं लखनऊ में एक बड़े इवेंट के लिए जा रही हूं। मुझे चिंता है कि शाम को सारा मीडिया ईविल डेड में इंटरेस्ट लेगा। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।"



इसके बाद लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए तनुश्री ने और तीखा बयान दिया। उन्होंने नाना पाटेकर को 'ईविल डेड' और 'शैतान' तक कह दिया। तनुश्री ने कहा, "मेरे लिए तो ये ईविल डेड ही है। मैं पिछले 5 साल MeToo के बाद जो झेली हूं, आप मेरे नजरिए से देखिए। जो विक्टिम रही है उसे कितना परेशान किया गया। मरते-मरते भी मुझे परेशान कर गया। वो शैतान रुक नहीं रहा था।" तनुश्री ने दावा किया कि वह आज भी 100% अपने आरोपों पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर बहुत अहंकारी आदमी थे और भगवान ने ही उनके प्राण हरे हैं क्योंकि वो लगातार उन्हें परेशान कर रहे थे। 



तनुश्री ने आरोप लगाया कि उन पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया, लालच दिया गया, उनकी गाड़ी के ब्रेक तक काटे गए, फूड पॉइजनिंग हुई और मुख्य गवाह जो उनकी हेयर ड्रेसर थी, उसे धमकियां देकर एफिडेविट वापस करवा लिया गया। तनुश्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। एक तरफ उनके समर्थक कह रहे हैं कि एक पीड़िता के नजरिए को समझना चाहिए, तो दूसरी तरफ नाना पाटेकर के फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि किसी के निधन पर ऐसी भाषा शोभा नहीं देती। 



राखी सावंत ने भी तनुश्री के बयान पर नाराजगी जताई है। राखी ने कहा, "मरने के बाद तो छोड़ दे यार। वो सीधे स्वर्ग में गए हैं। उसने बहुत गलत बयान दिया है।" ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी तनुश्री के 'ईविल डेड' वाले कमेंट की कड़ी निंदा की है। AICWA अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा कि ये सस्ती पब्लिसिटी है। नाना जी सिर्फ एक्टर नहीं, समाजसेवक थे, पद्मश्री से सम्मानित थे। उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री भी शोक मना रहे हैं।गौरतलब है कि तनुश्री और नाना का विवाद 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के गाने की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। तनुश्री ने नाना पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। 2018 में MeToo आंदोलन में मामला फिर उठा और 2019 में मुंबई पुलिस ने सबूतों की कमी से B-Summary रिपोर्ट दाखिल कर केस बंद कर दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर