मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:52 · नई दिल्ली संस्करण

कनॉट प्लेस में मोदी समर्थक कश्मीरी युवक की पिटाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप, BJP भड़की

दिल्ली के कनॉट प्लेस में बुधवार को इंडिया ब्लॉक की लंच मीटिंग से पहले हंगामा हो गया। मोएट्स रेस्टोरेंट के बाहर PM मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे कश्मीरी युवक फहीम नजीर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीटा। फहीम का कहना है, वह श्रीनगर का है और मोदी का फैन है, उसने राहुल गांधी को गाली नहीं दी। घटना का वीडियो वायरल है। BJP ने कांग्रेस पर असहिष्णुता का आरोप लगाया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन9 बार पढ़ा गया
कनॉट प्लेस में मोदी समर्थक कश्मीरी युवक की पिटाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप, BJP भड़की

दिल्ली के कनॉट प्लेस में बुधवार को इंडिया ब्लॉक की लंच मीटिंग से ठीक पहले बड़ा हंगामा हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा बुलाई गई इस लंच मीटिंग के वेन्यू के बाहर एक कश्मीरी युवक की कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक की पहचान फहीम नजीर के रूप में हुई है, जो खुद को श्रीनगर, कश्मीर का रहने वाला बता रहा है। फहीम का कहना है कि वह किसी पार्टी से नहीं जुड़ा है, बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी का फैन है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज दोपहर 1:45 बजे कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल स्थित मोएट्स रेस्टोरेंट में INDIA गठबंधन के सभी सांसदों को लंच पर बुलाया था। 




यह लंच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन की रणनीति के लिए था। लंच से पहले ही वहां बड़ी संख्या में NSUI और कांग्रेस के कार्यकर्ता जमा हो गए थे। तभी वहां फहीम नजीर पहुंचा और PM मोदी के समर्थन में नारेबाजी करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसने कहा कि देश को नेपाल और बांग्लादेश बनने से रोकना है। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को गाली देने का आरोप लगाते हुए फहीम को घेर लिया और थप्पड़-मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भीड़ युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट कर रही है। बाद में कुछ नेताओं ने बीच-बचाव किया और पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को किनारे ले गई। मारपीट के बाद फहीम रोते हुए मीडिया के सामने आया। 




उसने कहा, "मेरा नाम फहीम नजीर है, मैं कश्मीर से हूं। मैं पीएम मोदी का फैन हूं। मैंने राहुल गांधी को गाली नहीं दी। मैं सिर्फ कह रहा था कि जब विपक्ष जीतता है तो EVM सही हो जाती है, वोट चोरी नहीं होती। EVM तो कांग्रेस ही लाई थी। मैं देश को समझा रहा था, ये लोग मुझे मार रहे हैं। क्या यही लोकतंत्र है? मैं देश को नेपाल और बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा।" इस घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की कोई जगह नहीं है। एक कश्मीरी युवक जो पीएम मोदी का समर्थन कर रहा था, उसे कांग्रेस के गुंडों ने सरेआम पीटा। यह कांग्रेस की असहिष्णुता को दिखाता है।



वहीं कांग्रेस की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से INDIA ब्लॉक चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहा है। 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर संसद मार्ग और कनॉट प्लेस थाने में 3 FIR भी दर्ज की गई हैं। इसी कड़ी में आज का लंच रखा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर