दिल्ली
कनॉट प्लेस में मोदी समर्थक कश्मीरी युवक की पिटाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप, BJP भड़की
दिल्ली के कनॉट प्लेस में बुधवार को इंडिया ब्लॉक की लंच मीटिंग से पहले हंगामा हो गया। मोएट्स रेस्टोरेंट के बाहर PM मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे कश्मीरी युवक फहीम नजीर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीटा। फहीम का कहना है, वह श्रीनगर का है और मोदी का फैन है, उसने राहुल गांधी को गाली नहीं दी। घटना का वीडियो वायरल है। BJP ने कांग्रेस पर असहिष्णुता का आरोप लगाया है।

