एक कुक को 4 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला, क्योंकि उसके PAN पर किसी और ने फर्जी कंपनी बनाकर लेन-देन कर दिया। आप भी ऐसे चेक करें: 1. AIS चेक करें: incometax.gov.in पर लॉगिन कर Annual Information Statement (AIS) देखें। कोई अनजान ट्रांजैक्शन दिखे तो रिपोर्ट करें। 2. CIBIL चेक करें: CIBIL रिपोर्ट में देखें कि आपके नाम पर कोई फर्जी लोन तो नहीं है। कभी भी PAN की फोटो बिना वजह किसी को न दें।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्मार्टफोन ने एक शख्स की जान ले ली। 40 वर्षीय विकास अंतल अपनी मां को ननिहाल छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। वहलना चौक के पास जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया। धमाके से उनका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी।
एलन मस्क ने ऐलान किया है कि 2027 में वह अमेरिका के हर बच्चे को SpaceX का एक शेयर गिफ्ट करेंगे। X पर उन्होंने लिखा, "This will be first of many."अमेरिका में करीब 73 मिलियन बच्चे हैं, SpaceX शेयर का भाव $146 है, तो इस गिफ्ट की कुल कीमत $10.7 बिलियन बनेगी। SpaceX ने जून 2026 में $135 पर IPO किया था। मस्क के पास 6.42 बिलियन शेयर हैं। अभी शेयर कैसे बंटेंगे, इसकी डिटेल नहीं आई है।
चांद की सतह पर 10,000 से ज्यादा नई दरारें मिली हैं। NASA के Lunar Reconnaissance Orbiter की 17 साल की तस्वीरों से पता चला कि चांद पिछले 40 करोड़ साल में 45 मीटर सिकुड़ गया है। स्मिथसोनियन के वैज्ञानिक थॉमस वाटर्स के मुताबिक, चांद का कोर ठंडा हो रहा है, जिससे इसकी सतह अंगूर की तरह सिकुड़ कर फट रही है। चांद single-plate है, इसलिए भूकंप कहीं भी आ सकता है। NASA के Artemis मिशन के लिए यह खतरे की घंटी है।
Tesla ने अपनी फ्लाइंग कार Roadster भारत में बुकिंग के लिए लॉन्च की। इसमें SpaceX के कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स हैं, जो कार को हवा में उड़ाते हैं। प्राइस (रिजर्वेशन): Performance - ₹50.06 लाख, Thrust - ₹2.50 करोड़। Rocket वेरिएंट Invite Only है। बुकिंग: Tesla India वेबसाइट पर ₹5.01 लाख देकर बुक करें, बाकी 10 दिन में। प्रोडक्शन 2028 से, डिलीवरी 2029 में संभव। फाइनल कीमत अभी बाकी है।
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने AI Voice Scam को लेकर अलर्ट जारी किया है। साइबर ठग AI की मदद से लोगों की आवाज की हूबहू नकल कर रहे हैं। सोशल मीडिया से 3 सेकंड का वॉयस सैंपल लेकर परिवार वालों को इमोशनल कॉल कर रहे हैं। एक्सीडेंट या इमरजेंसी का बहाना बनाकर पैसों की मांग की जा रही है। DoT ने लोगों से अपील की है कि ऐसे कॉल पर तुरंत पैसे न भेजें, कॉल बैक कर वेरिफाई करें और 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
अगर आपके बिजली मीटर पर Earth (E/L) या Reverse लाइट लगातार जल रही है, तो तुरंत ध्यान दें। इसका मतलब है घर में कहीं करंट लीक हो रहा है। इस स्थिति में मीटर डबल स्पीड से चलता है और बिल दोगुना आ सकता है। घर का मेन स्विच बंद करके चेक करें, फिर भी लाइट जले तो तुरंत इलेक्ट्रीशियन को बुलाएं। इसे नजरअंदाज किया तो हजारों का नुकसान होगा।
AI से बातचीत में गाली-गलौज आम हो गई है। इसे रोकने के लिए Anthropic ने बड़ी पॉलिसी अपडेट की है। नए नियम के तहत यूजर्स Claude के साथ "लगातार और बिना वजह क्रूर व्यवहार" नहीं कर सकते। यह 12 नवंबर से लागू होगी। रोजमर्रा की झुंझलाहट या गुस्से पर बैन नहीं है, लेकिन मजे के लिए लगातार अपमान करने पर Claude खुद चैट खत्म कर देगा। कंपनी इसे Model Welfare रिसर्च का हिस्सा बता रही है।
Vodafone Idea ने प्रीपेड में फैमिली प्लान शुरू किया है। Vi App पर 4 मेंबर (1 प्राइमरी + 3 सेकेंडरी) का ग्रुप बनाकर आप 500MB डेटा एक बार में शेयर कर सकते हैं। अलग-अलग शहर या सर्कल में रहने पर भी डेटा भेजा जा सकेगा। हर मेंबर का अपना प्लान और वैलिडिटी रहेगी। साथ ही Vi App से रिचार्ज पर 10% तक छूट मिलेगी। यह फीचर वीडियो कॉल, क्लास और UPI जैसी जरूरतों में मदद करेगा।
Netflix ने बड़ा फैसला लेते हुए करीब 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का 6% है और 2022 के बाद सबसे बड़ी छंटनी है। कंपनी के Co-CEO टेड सारंडोस और ग्रेग पीटर्स ने स्टाफ को भेजे मेमो में इसकी जानकारी दी। इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर प्रोडक्ट, टेक और HR टीम पर पड़ेगा। कंपनी दर्शकों को बनाए रखने के लिए अब गेमिंग और लाइव इवेंट्स में निवेश कर रही है।
एलॉन मस्क ने भारत में स्टारलिंक की देरी के लिए मुकेश अंबानी और मोदी सरकार पर मोनोपॉली का आरोप लगाया, राहुल गांधी ने समर्थन किया। अब एयरटेल चेयरमैन सुनील मित्तल ने करारा जवाब दिया है। मित्तल ने कहा - "मैं खुद 5 साल से कतार में हूं, मेरे सैटेलाइट 5 साल से भारत के ऊपर हैं, ग्राउंड नेटवर्क 3 साल से तैयार है, फिर भी परमिशन नहीं मिली।" सरकार ने भी साफ किया कि स्टारलिंक, वनवेब और जियो तीनों एक ही स्टेज पर हैं।
Hyundai Motor Group ने PM मोदी से 13 अक्टूबर को मुलाकात के बाद 2026-2032 तक भारत में 15.5 बिलियन डॉलर (₹1.47 लाख करोड़) निवेश का ऐलान किया। कंपनी के चेयरमैन Euisun Chung ने कहा, भारत उनका सबसे अहम रणनीतिक बाजार है। यह पैसा मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने, R&D, EV और लोकल सप्लायर नेटवर्क पर खर्च होगा। इसके लिए एक स्पेशल इन्वेस्टमेंट यूनिट बनेगी। इससे रोजगार बढ़ेंगे और भारत ग्लोबल ऑटो हब बनेगा।
जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने माना कि AI के बढ़ते खर्च से कंपनी सबसे मुश्किल दौर में है। उन्होंने X पर बताया कि इस साल कर्मचारियों का अप्रेजल और सैलरी हाइक रद्द किया गया है। वेम्बू ने वजह बताई कि डेटा सेंटर के सर्वर की कीमत 4 गुना बढ़ गई है और AI यूसेज से खर्च तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी ने मार्केटिंग बजट काटा है और 18 महीने से हायरिंग रोक रखी है। उन्होंने कहा, हम छंटनी से बचने की कोशिश करेंगे, लेकिन सॉफ्टवेयर जॉब्स का भविष्य grim है।
UPI यूजर्स के लिए राहत की खबर है। 2000 रुपये से ज्यादा के UPI लेनदेन पर 15 अक्टूबर से प्रस्तावित 0.4% MDR चार्ज को सरकार ने दिवाली तक टाल दिया है। NPCI ने कहा है कि फेस्टिव सीजन में बिक्री बाधित न हो, इसलिए नई तारीख दिवाली के बाद घोषित होगी। यह चार्ज केवल दुकानदारों से P2M भुगतान पर लगेगा, ग्राहकों से नहीं। 2000 तक के भुगतान और P2P ट्रांसफर पहले की तरह फ्री रहेंगे।
Apple ने iPhone 18 Pro के बाद अपने अगले इवेंट 'Welcome Home' का ऐलान किया है। यह इवेंट 13 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में होगा। इवेंट का हीरो नया HomePad (J490) होगा - 6 इंच स्क्वायर डिस्प्ले वाला स्मार्ट होम हब, जो iPad और HomePod का मिक्स है। इसमें Siri AI, FaceTime, कैमरा और प्रेजेंस सेंसर होगा। इसके साथ HomePod mini 2 (2020 के बाद पहला अपडेट) और नया Apple TV 4K भी लॉन्च होने की उम्मीद है।
एलन मस्क ने आरोप लगाया था कि भारत में कुछ बड़े कारोबारी उनकी Starlink सेवा को रोक रहे हैं। इस पर टेलीकॉम मंत्रालय ने कहा कि भारत में सभी कंपनियों के लिए एक समान, गैर-भेदभावपूर्ण नियम हैं। आरोप बेबुनियाद है। सरकार ने Starlink, Jio Satcom और OneWeb को लाइसेंस दिया है, लेकिन सिक्योरिटी और स्पेक्ट्रम क्लीयरेंस अभी बाकी है।