प्रीपेड यूजर्स के लिए खुशखबरी, Vi ने शुरू किया फैमिली डेटा शेयरिंग प्लान, ऐसे करेगा काम
Vodafone Idea ने प्रीपेड में फैमिली प्लान शुरू किया है। Vi App पर 4 मेंबर (1 प्राइमरी + 3 सेकेंडरी) का ग्रुप बनाकर आप 500MB डेटा एक बार में शेयर कर सकते हैं। अलग-अलग शहर या सर्कल में रहने पर भी डेटा भेजा जा सकेगा। हर मेंबर का अपना प्लान और वैलिडिटी रहेगी। साथ ही Vi App से रिचार्ज पर 10% तक छूट मिलेगी। यह फीचर वीडियो कॉल, क्लास और UPI जैसी जरूरतों में मदद करेगा।

Vodafone Idea (Vi) ने देश में पहली बार प्रीपेड यूजर्स के लिए फैमिली प्लान लॉन्च किया है। अभी तक फैमिली प्लान की सुविधा सिर्फ पोस्टपेड में Jio, Airtel और Vi देते थे, लेकिन अब प्रीपेड में भी परिवार के सदस्य एक-दूसरे को डेटा भेज सकेंगे। कंपनी ने इसे अपनी नई पोजिशनिंग "Vi Pe Sab Hain VIP" के तहत लॉन्च किया है। इस प्लान में आप Vi App के जरिए अपना फैमिली ग्रुप बना सकते हैं। एक ग्रुप में कुल 4 मेंबर होंगे - 1 प्राइमरी मेंबर और 3 सेकेंडरी मेंबर। खास बात ये है कि सभी मेंबर्स को एक जैसा प्लान लेने की जरूरत नहीं है। हर मेंबर अपना अलग-अलग प्रीपेड प्लान और वैलिडिटी रखेगा। ग्रुप सिर्फ डेटा शेयरिंग और बेनिफिट्स के लिए होगा।
मान लीजिए आपके परिवार में किसी का डेटा खत्म हो गया और उसे अर्जेंट वीडियो कॉल करनी है, ऑनलाइन क्लास जॉइन करनी है या UPI पेमेंट करना है, तो परिवार का कोई भी मेंबर उसे तुरंत डेटा ट्रांसफर कर सकता है। एक बार में 500MB डेटा भेजा जा सकता है। Vi App में जाकर "Share Data" पर क्लिक करना होगा और जिस मेंबर को भेजना है उसे सेलेक्ट करना होगा। डेटा तुरंत ट्रांसफर हो जाएगा। सबसे बड़ी सुविधा ये है कि आप अलग-अलग शहर और अलग-अलग सर्कल में रहकर भी डेटा शेयर कर सकते हैं। यानी दिल्ली में बैठा बेटा मुंबई में रह रहे पिता को डेटा भेज सकता है। 10% तक डिस्काउंट: फैमिली ग्रुप के सभी मेंबर्स को Vi App से रिचार्ज करने पर हर रिचार्ज पर 10% तक की छूट मिलेगी।
सिंगल प्लेटफॉर्म: पूरे परिवार का अकाउंट एक ही App से मैनेज होगा। प्रीपेड की फ्लेक्सिबिलिटी: पोस्टपेड की तरह एक ही बिल का झंझट नहीं, सबका नंबर प्रीपेड ही रहेगा। सबसे पहले Vi App को अपडेट करें, App में Prepaid Family Plan सेक्शन में जाएं, Create Family Group पर क्लिक करें, आप प्राइमरी मेंबर बन जाएंगे, अब 3 एक्टिव Vi प्रीपेड नंबर को इनवाइट करें, उनके Accept करते ही आपका फैमिली ग्रुप बन जाएगा। Vi के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला ने कहा, "प्रीपेड का फ्यूचर सिर्फ ज्यादा डेटा देना नहीं, बल्कि यूजर्स को फ्लेक्सिबिलिटी देना है। आज परिवार अलग-अलग शहरों में रहता है, यह प्लान उन्हें उसी तरह कनेक्टेड रखेगा जैसे वे जीते हैं।" कंपनी का फोकस अब कस्टमर रिटेंशन पर है। हाल ही में Vi ने Q1FY26 में मर्जर के बाद पहली बार नेट सब्सक्राइबर एडिशन भी दर्ज किया था। ऐसे में यह फैमिली प्लान Jio और Airtel के प्रीपेड यूजर्स को अपनी तरफ खींचने की बड़ी कोशिश है।




