कुक के PAN पर बना दी फर्जी कंपनी, आया 4 करोड़ का नोटिस, आप ऐसे बचें
एक कुक को 4 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला, क्योंकि उसके PAN पर किसी और ने फर्जी कंपनी बनाकर लेन-देन कर दिया। आप भी ऐसे चेक करें: 1. AIS चेक करें: incometax.gov.in पर लॉगिन कर Annual Information Statement (AIS) देखें। कोई अनजान ट्रांजैक्शन दिखे तो रिपोर्ट करें। 2. CIBIL चेक करें: CIBIL रिपोर्ट में देखें कि आपके नाम पर कोई फर्जी लोन तो नहीं है। कभी भी PAN की फोटो बिना वजह किसी को न दें।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जहां एक मामूली सैलरी पर काम करने वाले कुक को इनकम टैक्स विभाग से 4 करोड़ रुपये का नोटिस मिल गया। सुनकर हर कोई हैरान है। बेचारा कुक जिसकी महीने की कमाई 15-20 हजार रुपये है, उसे करोड़ों का टैक्स भरने को कहा जा रहा है। जांच में पता चला कि उसके PAN कार्ड का गलत इस्तेमाल करके किसी और ने बड़ी-बड़ी कंपनियां खोल रखी थीं और करोड़ों का लेन-देन किया जा रहा था। यह मामला सिर्फ एक कुक का नहीं है। आपके और हमारे साथ भी ऐसा हो सकता है। आजकल PAN कार्ड का दुरुपयोग काफी बढ़ गया है। तो सवाल है कि आपको कैसे पता चलेगा कि आपका PAN सुरक्षित है या नहीं?
PAN का गलत इस्तेमाल कैसे होता है? फर्जी कंपनी रजिस्ट्रेशन: आपके PAN पर फर्जी फर्म या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दी जाती है। बड़ा लोन लेना: आपके PAN और डॉक्यूमेंट्स पर लाखों-करोड़ों का लोन ले लिया जाता है। GST नंबर बनाना: आपके PAN से फर्जी GST रजिस्ट्रेशन करके गलत बिलिंग की जाती है।शेयर मार्केट और प्रॉपर्टी में निवेश: बड़ा ट्रांजैक्शन आपके नाम पर दिखाया जाता है और टैक्स की देनदारी आप पर आ जाती है। घर बैठे 2 मिनट में ऐसे करें PAN का चेक: तरीका 1: इनकम टैक्स पोर्टल पर AIS चेक करें। यह सबसे आसान और पक्का तरीका है। incometax.gov.in पर जाकर अपने PAN से लॉगिन करें। Services में जाकर Annual Information Statement (AIS) पर क्लिक करें।
यहां आपको आपके PAN पर हुई हर बड़ी ट्रांजैक्शन दिख जाएगी - जैसे कितना पैसा आया, कहां से कटा, किसने TDS काटा, कोई प्रॉपर्टी खरीदी गई क्या। अगर इसमें कोई ऐसी ट्रांजैक्शन दिखे जो आपने की ही नहीं है, तो समझ लीजिए PAN का गलत इस्तेमाल हो रहा है। आप वहीं से उस पर Feedback देकर Information is incorrect रिपोर्ट कर सकते हैं। CIBIL, Experian, Equifax जैसी किसी भी साइट पर जाकर अपना CIBIL स्कोर फ्री में चेक करें। रिपोर्ट में नीचे Accounts सेक्शन में देखिए। अगर कोई ऐसा लोन अकाउंट दिखे जो आपने लिया ही नहीं, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। यह PAN मिसयूज का सबसे बड़ा सबूत है। आप NSDL की वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं कि आपके PAN पर कितने TAN जुड़े हैं या कहीं डुप्लीकेट PAN तो इश्यू नहीं हुआ।
अगर गलत इस्तेमाल का पता चले तो क्या करें? तुरंत इनकम टैक्स विभाग की हेल्पलाइन या अपने नजदीकी इनकम टैक्स ऑफिस में शिकायत दर्ज कराएं। AIS पोर्टल पर गलत जानकारी को रिपोर्ट करें। साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर FIR दर्ज करें। अपना CIBIL डिस्प्यूट रेज करें। कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को अपने PAN कार्ड की फोटो कॉपी या फोटो आगे-पीछे की न दें। जहां भी दें, उस पर तारीख और किस काम के लिए दे रहे हैं, लिखकर साइन जरूर करें। आपका PAN आपकी आर्थिक पहचान है, इसे आधार की तरह ही संभाल कर रखें।
विषय




