मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 · शाम 4:02 · नई दिल्ली संस्करण

एक धमाका और सब खत्म! जेब में फटा फोन, पति का इंतजार कर रही पत्नी के पास पहुंची मौत की खबर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्मार्टफोन ने एक शख्स की जान ले ली। 40 वर्षीय विकास अंतल अपनी मां को ननिहाल छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। वहलना चौक के पास जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया। धमाके से उनका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
एक धमाका और सब खत्म! जेब में फटा फोन, पति का इंतजार कर रही पत्नी के पास पहुंची मौत की खबर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स की मौत सिर्फ इसलिए हो गई क्योंकि उसकी जेब में रखा स्मार्टफोन फट गया। छोटा सा धमाका बड़ा हादसा बन गया और एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजड़ गईं। मृतक की पहचान 40 वर्षीय विकास अंतल के रूप में हुई है। वह भोपा थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम विकास अपनी मां कमलेश को शाहपुर थाना क्षेत्र के माजरा गांव में उनके मामा के घर छोड़ने गए थे। वहां से वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। सब कुछ सामान्य था। तभी नगर कोतवाली क्षेत्र में वहलना चौक के पास अचानक उनकी शर्ट की जेब में रखा मोबाइल फोन तेज धमाके के साथ फट गया। 



बताया जा रहा है कि उनके पास OnePlus कंपनी का फोन था। धमाका इतना तेज था कि विकास का बाइक पर से संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर जा गिरे। पड़ोसी शैलेंद्र कुमार के मुताबिक धमाके के बाद विकास के सीने और हाथ में चोट लगी। सबसे खतरनाक बात ये हुई कि गिरते समय उनका हेलमेट उतर गया और सिर सड़क से टकरा गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बेहतर इलाज के लिए परिवार उन्हें जानसठ रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल - आरोग्यम अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। रात करीब पौने 12 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। खालापार थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मोबाइल फटने से बाइक सवार के गिरने की सूचना मिली थी। 



सिर में गहरी चोट लगने से मौत की आशंका है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शरीर पर बैटरी फटने से झुलसने के बड़े निशान नहीं मिले हैं। मौत की असली वजह क्या है, ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विकास अंतल खाईखेड़ी स्थित उत्तम शुगर मिल में टोकन मैन के पद पर काम करते थे। गांव में उनका व्यवहार सबसे अच्छा बताया जाता है। वह अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, 6 साल की बेटी दृष्टि और 3 साल का बेटा छोड़ गए हैं। मंगलवार को जब शव गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में मातम छा गया। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हम फोन को सही तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं? गर्मी में फोन को जेब में रखकर बाइक चलाना, फोन को ओवरचार्ज करना या लोकल बैटरी का इस्तेमाल करना कितना खतरनाक हो सकता है, ये हादसा उसका बड़ा उदाहरण है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर