अमेरिका के 73 मिलियन बच्चों को एलन मस्क देंगे बाटेंगे अपना SpaceX शेयर, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
एलन मस्क ने ऐलान किया है कि 2027 में वह अमेरिका के हर बच्चे को SpaceX का एक शेयर गिफ्ट करेंगे। X पर उन्होंने लिखा, "This will be first of many."अमेरिका में करीब 73 मिलियन बच्चे हैं, SpaceX शेयर का भाव $146 है, तो इस गिफ्ट की कुल कीमत $10.7 बिलियन बनेगी। SpaceX ने जून 2026 में $135 पर IPO किया था। मस्क के पास 6.42 बिलियन शेयर हैं। अभी शेयर कैसे बंटेंगे, इसकी डिटेल नहीं आई है।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने एक ऐसा ऐलान किया है जिसने पूरे अमेरिका में हलचल मचा दी है। टेस्ला और SpaceX के सीईओ ने वादा किया है कि अगले साल यानी 2027 में वह अमेरिका के हर बच्चे को SpaceX का एक शेयर अपनी जेब से गिफ्ट करेंगे। मस्क ने 19 अक्टूबर 2026 को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा - "Next year, I will give one of my SpaceX shares to every kid in America. This will be the first of many." यानी, "अगले साल मैं अमेरिका के हर बच्चे को अपना एक SpaceX शेयर दूंगा। यह कई में से पहला होगा।"
अमेरिका में 18 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या लगभग 72 से 73 मिलियन है। SpaceX का शेयर अभी Nasdaq पर SPCX टिकर से ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार 16 अक्टूबर को इसका बंद भाव $146.03 था। इस हिसाब से अगर हर बच्चे को एक शेयर दिया गया तो मस्क को करीब 72 मिलियन शेयर देने होंगे, जिसकी कुल कीमत लगभग $10.5 बिलियन डॉलर (करीब 87,000 करोड़ रुपये) बनती है। यह इतिहास के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयर डोनेशन में से एक होगा। हालिया रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक एलन मस्क SpaceX के सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। 30 जून 2026 तक उनके पास कंपनी की 48.4% हिस्सेदारी थी, जो लगभग 6.42 बिलियन शेयरों के बराबर है।
इसमें 849.5 मिलियन Class A शेयर और 3.92 बिलियन Class B शेयर शामिल हैं। इसलिए 72 मिलियन शेयर देना उनके लिए तकनीकी रूप से संभव है। आपको बता दें कि SpaceX ने 12 जून 2026 को इतिहास का सबसे बड़ा IPO किया था। कंपनी ने $135 प्रति शेयर के भाव पर शेयर बेचे थे और करीब $85.7 बिलियन जुटाए थे। लिस्टिंग के दिन शेयर $161 पर बंद हुआ था और एक समय $220 के पार भी चला गया था। अभी कंपनी का मार्केट कैप करीब $2 ट्रिलियन डॉलर के आसपास है। कंपनी के तीन मुख्य बिजनेस हैं - रॉकेट लॉन्च सर्विस, Starlink सैटेलाइट इंटरनेट और AI इंफ्रास्ट्रक्चर। मस्क ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह शेयर कैसे बांटे जाएंगे।
क्या सीधे बच्चों के नाम पर ट्रांसफर होंगे? क्या माता-पिता के जरिए मैनेज किए जाएंगे? क्या इसके लिए कोई ट्रस्ट बनेगा? और कौन एलिजिबल होगा? एक चर्चा यह भी है कि क्या यह गिफ्ट अमेरिका के नए 'Trump Accounts' प्रोग्राम से जुड़ा हो सकता है। इस सरकारी स्कीम के तहत 2025 से 2028 के बीच पैदा हुए बच्चों को $1000 का निवेश अकाउंट दिया जा रहा है। लेकिन मस्क ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। यह ऐलान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही AI कंपनी Anthropic ने अपने 5% शेयर पब्लिक गुड के लिए दान करने का ऐलान किया था। मस्क ने उस पर कमेंट करते हुए कहा था कि शेयर सीधे पब्लिक को देने चाहिए। फिलहाल, अगर यह वादा पूरा होता है तो अमेरिका के करोड़ों बच्चे बचपन में ही दुनिया की सबसे वैल्यूएबल स्पेस कंपनी के शेयरहोल्डर बन जाएंगे।




