मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:49 · नई दिल्ली संस्करण

घर के मीटर पर जल रही है ये बत्ती? अनदेखा किया तो जेब होगी खाली, तुरंत बुलाएं इलेक्ट्रीशियन

अगर आपके बिजली मीटर पर Earth (E/L) या Reverse लाइट लगातार जल रही है, तो तुरंत ध्यान दें। इसका मतलब है घर में कहीं करंट लीक हो रहा है। इस स्थिति में मीटर डबल स्पीड से चलता है और बिल दोगुना आ सकता है। घर का मेन स्विच बंद करके चेक करें, फिर भी लाइट जले तो तुरंत इलेक्ट्रीशियन को बुलाएं। इसे नजरअंदाज किया तो हजारों का नुकसान होगा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
घर के मीटर पर जल रही है ये बत्ती? अनदेखा किया तो जेब होगी खाली, तुरंत बुलाएं इलेक्ट्रीशियन

अगर आपके बिजली के मीटर पर लगातार कोई लाल या पीली बत्ती जल रही है या तेजी से ब्लिंक कर रही है, तो सावधान हो जाइए। ये सिर्फ एक इंडिकेटर नहीं, बल्कि आपके बढ़ते बिजली बिल का सबसे बड़ा कारण बन सकती है। कई घरों में लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं और महीने के अंत में डबल बिल आने पर पछताते हैं। आपके डिजिटल मीटर पर मुख्य रूप से 3 तरह की लाइट होती हैं। अगर मीटर पर 'Earth' या 'Reverse' या 'E' लिखा हुआ इंडिकेटर जल रहा है, तो ये सबसे खतरनाक है। इसका मतलब है आपके घर में कहीं न कहीं करंट लीक हो रहा है या अर्थिंग में फॉल्ट है। मीटर इसे डबल रीडिंग के रूप में गिनता है। मतलब आप 100 यूनिट बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं तो मीटर 200 यूनिट दिखाएगा।



गर Temper light जल रही है, तो इसका मतलब है मीटर के साथ छेड़छाड़ या लूज कनेक्शन का संकेत, लेकिन कई बार बारिश में नमी से भी ये जलने लगती है। Pulse Light का तेजी से ब्लिंक करना नॉर्मली ये लाइट 1-2 सेकंड में एक बार ब्लिंक करती है। अगर आपके घर के सारे उपकरण बंद होने के बाद भी ये तेजी से ब्लिंक कर रही है, तो समझो मीटर में फॉल्ट है या कोई उपकरण चोरी-छिपे बिजली खा रहा है। दरअसल होता ये है कि हमारे घरों में न्यूट्रल और अर्थिंग का कॉमन कनेक्शन होता है। जब कूलर, फ्रिज, मोटर या गीजर की वायरिंग में करंट लीक होता है, तो मीटर का E/L सेंसर एक्टिव हो जाता है। इस स्थिति में मीटर फेज और न्यूट्रल दोनों से अलग-अलग करंट की गणना करने लगता है। बिजली विभाग इसे बाईपास मानता है और पेनल्टी के तौर पर ज्यादा यूनिट जोड़ देता है। कई बार देखा गया है कि 2 किलोवाट का घर भी 400-500 यूनिट महीना दिखा देता है, सिर्फ इस एक बत्ती की वजह से।



घर का पूरा मेन स्विच बंद कर दें। अगर उसके बाद भी मीटर की लाइट जल रही है, तो 100% फॉल्ट मीटर से बाहर या अंदर की वायरिंग में है। तुरंत वीडियो बना लें। किसी भी तार को खुद न छुएं ये 240 वोल्ट का मामला है, जान का खतरा है। किसी अच्छे लोकल इलेक्ट्रीशियन से अर्थिंग और लीकेज चेक करवाएं। खासकर मोटर, इन्वर्टर और पुरानी वायरिंग। अगर वायरिंग ओके है फिर भी लाइट जल रही है, तो 1912 पर कॉल करके या अपने बिजली ऑफिस में मीटर टेस्टिंग की एप्लीकेशन दें। मीटर बदलने में देर न करें, नहीं तो हर महीने डबल बिल भरना पड़ेगा। याद रखें, 200-300 रुपये इलेक्ट्रीशियन को देकर आज मीटर ठीक करा लेना, महीने के 3000-4000 रुपये के फालतू बिल से हमेशा सस्ता है।


यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर