मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 · शाम 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

आपके बेटे की आवाज में आएगा फोन और लुट जाएंगे पैसे, सरकार ने बताया बचने का तरीका

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने AI Voice Scam को लेकर अलर्ट जारी किया है। साइबर ठग AI की मदद से लोगों की आवाज की हूबहू नकल कर रहे हैं। सोशल मीडिया से 3 सेकंड का वॉयस सैंपल लेकर परिवार वालों को इमोशनल कॉल कर रहे हैं। एक्सीडेंट या इमरजेंसी का बहाना बनाकर पैसों की मांग की जा रही है। DoT ने लोगों से अपील की है कि ऐसे कॉल पर तुरंत पैसे न भेजें, कॉल बैक कर वेरिफाई करें और 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
आपके बेटे की आवाज में आएगा फोन और लुट जाएंगे पैसे, सरकार ने बताया बचने का तरीका

भारत सरकार के संचार विभाग (DoT) ने एक अहम सेफ्टी अलर्ट जारी किया है। सरकार ने लोगों को AI Voice Scam से सतर्क रहने को कहा है। ये ठगी का नया और बेहद खतरनाक तरीका है, जिसमें आपके अपने ही रिश्तेदार की आवाज में आपको फोन आ सकता है। साइबर अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके किसी भी व्यक्ति की आवाज की हूबहू नकल कर लेते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 3 से 5 सेकंड का आपका वॉयस सैंपल चाहिए, जो वो आपके सोशल मीडिया वीडियो, यूट्यूब, इंस्टाग्राम रील या किसी कॉल रिकॉर्डिंग से ले लेते हैं। उसके बाद AI टूल से वो उसी आवाज में किसी भी तरह का वाक्य बनवा लेते हैं। फिर उसी क्लोन की गई आवाज से आपके परिवार वालों को कॉल करते हैं।



मान लीजिए, आपके बेटे की आवाज में आपके पास फोन आता है और वो कहता है - "पापा, मेरा एक्सीडेंट हो गया है, तुरंत 50,000 रुपये भेज दो।" आवाज बिल्कुल आपके बेटे जैसी होगी, तो आप घबरा कर बिना सोचे समझे पैसे भेज देंगे। यही इन ठगों का जाल है। ठग सबसे पहले टारगेट के परिवार और सोशल मीडिया की जानकारी जुटाते हैं। फिर फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप से वॉयस सैंपल निकालते हैं। AI वॉयस क्लोनिंग टूल से आवाज तैयार करते हैं। फिर इमोशनल कॉल करते हैं - एक्सीडेंट, पुलिस केस, हॉस्पिटल में भर्ती, या विदेश में फंसने का बहाना। और यूपीआई, बैंक ट्रांसफर से तुरंत पैसे मांगते हैं। दूरसंचार विभाग ने कहा है कि अगर आपको किसी अपने की आवाज में इमरजेंसी वाला कॉल आए तो तुरंत घबराएं नहीं। पैसे भेजने से पहले वेरिफाई जरूर करें।



सरकार और साइबर एक्सपर्ट्स ने कुछ जरूरी टिप्स दिए हैं: गर ऐसा कोई कॉल आए तो तुरंत फोन काटकर उसी व्यक्ति को उसके असली नंबर पर कॉल बैक करें। या वीडियो कॉल करने को कहें। AI अभी लाइव वीडियो में आवाज नहीं बदल पाता। परिवार के बीच एक सीक्रेट वर्ड या कोड बना लें। इमरजेंसी में उस कोड के बारे में पूछें। अनजान नंबर से आए किसी भी इमोशनल कॉल पर तुरंत पैसे ट्रांसफर न करें। अपनी पर्सनल जानकारी, लोकेशन और वीडियो पब्लिक में शेयर करने से बचें। अगर आपके साथ ऐसी ठगी हो तो तुरंत 1930 पर कॉल करके साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। DoT ने साफ कहा है कि तकनीक जितनी तेजी से बढ़ रही है, ठगी के तरीके भी उतने ही एडवांस हो रहे हैं। AI एक वरदान है, लेकिन सावधानी न बरती तो ये अभिशाप बन सकता है। इसलिए सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और इस अलर्ट को अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर