iPhone 18 के बाद अब Smart Home की बारी, Apple ला रहा है 3 नए प्रोडक्ट
Apple ने iPhone 18 Pro के बाद अपने अगले इवेंट 'Welcome Home' का ऐलान किया है। यह इवेंट 13 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में होगा। इवेंट का हीरो नया HomePad (J490) होगा - 6 इंच स्क्वायर डिस्प्ले वाला स्मार्ट होम हब, जो iPad और HomePod का मिक्स है। इसमें Siri AI, FaceTime, कैमरा और प्रेजेंस सेंसर होगा। इसके साथ HomePod mini 2 (2020 के बाद पहला अपडेट) और नया Apple TV 4K भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने के बाद अपने अगले इवेंट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इसका नाम रखा है 'Welcome Home'। यह इवेंट 13 अक्टूबर 2026 को होगा। इस बार फोकस iPhone या Mac पर नहीं, बल्कि स्मार्ट होम पर है। Apple के मार्केटिंग हेड Greg Joswiak ने X पर एक 17 सेकंड का टीजर शेयर किया है। वीडियो में एक हाथ रेनबो कलर के Apple लोगो को कपड़े पर सिलता है और फिर स्क्रीन पर आता है - "Welcome home. October 13." मीडिया को Tribeca, New York में सुबह 9 बजे ET (भारत में शाम 6:30 बजे) "Apple Experience" के लिए इनवाइट भेजा गया है।
ब्लूमबर्ग के Mark Gurman और MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक इस इवेंट में तीन होम प्रोडक्ट्स आएंगे जो 2024 से डिले हो रहे थे, क्योंकि Apple नए Siri AI का इंतजार कर रही थी। HomePad / Smart Home Hub - इवेंट का हीरो ये एक बिल्कुल नया प्रोडक्ट है। इसे J490 कोडनेम दिया गया है। ये iPad और HomePod का मिक्स होगा। इसमें करीब 6-इंच का स्क्वायर टचस्क्रीन डिस्प्ले, एक दीवार पर लगने वाला (J491) और एक टेबल टॉप वाला जिसका डिजाइन पुराने iMac G4 जैसा होगा - हाफ-डोम स्पीकर बेस पर झुकने वाली स्क्रीन, इसमें कैमरा और प्रेजेंस सेंसर होगा जो पहचानेगा कि कौन सामने है और उसी के हिसाब से मैसेज, कैलेंडर, फोटो, म्यूजिक दिखाएगा, FaceTime कॉल, होम सिक्योरिटी, इंटरकॉम और सभी HomeKit डिवाइस का कंट्रोल और नया ऑपरेटिंग सिस्टम जो tvOS पर बेस्ड होगा और कीमत करीब $350 (लगभग 29,000 रुपये) हो सकती है।
HomePod mini 2 2020 के बाद पहला बड़ा अपडेट। डिजाइन वही रहेगा लेकिन अंदर नया S-सीरीज प्रोसेसर और Apple का खुद का N1 नेटवर्किंग चिप होगा जो Wi-Fi और Bluetooth को बेहतर करेगा। नया प्रोसेसर Siri AI को सपोर्ट करेगा। नए कलर - Green और Pink भी आ सकते हैं। Apple TV 4K (2026) 2022 के बाद पहला अपडेट। इसमें A19 या A19 Pro चिप, ज्यादा RAM और N1 चिप मिलेगी। Siri Remote भी अपग्रेड होगा। इसके अलावा Apple, LG के साथ मिलकर बनाए गए नए स्मार्ट होम कैमरा और एक्सेसरीज भी दिखा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में OLED iPad mini का भी जिक्र है। कंपनी 27 अक्टूबर को एक और इवेंट कर सकती है जिसमें टचस्क्रीन वाला पहला MacBook और M6 चिप वाले MacBook Pro की उम्मीद है। तो अगर आप HomePod या Apple TV लेने का सोच रहे थे, तो 13 अक्टूबर तक रुक जाइए।
विषय




