मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

स्मार्टवॉच नहीं, अब माथे पर चिपकेगा TEMPLE - कीमत सुन उड़ेंगे होश

माथे पर चिपकने वाले फिटनेस गैजेट TEMPLE की कीमत सामने आ गई है। Zomato फाउंडर दीपिंदर गोयल के स्टार्टअप की वेबसाइट पर इसकी कीमत 85,000 रुपये दिख रही है। 1 नवंबर से इसका पहला बैच प्री-ऑर्डर के लिए खुलेगा। ये हैंडमेड होगा और 3 महीने में डिलीवरी होगी। इसमें लाइफटाइम हेल्थ प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन मिलेगा। ये गैजेट दिमाग में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन ट्रैक कर Entropy स्कोर देता है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
स्मार्टवॉच नहीं, अब माथे पर चिपकेगा TEMPLE - कीमत सुन उड़ेंगे होश

Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल का नया स्टार्टअप Temple चर्चा में है। माथे पर चिपकने वाले इस फिटनेस गैजेट की कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। कंपनी 1 नवंबर से इसके पहले बैच के लिए प्री-ऑर्डर शुरू करने जा रही है। वैसे तो कंपनी ने ऑफिशियल कीमत अनाउंस नहीं की है, लेकिन Temple की वेबसाइट पर वेटलिस्ट के लिए रजिस्टर करने वाले यूजर्स को कीमत दिखनी शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Temple की कीमत 85,000 रुपये रखी गई है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे 75,000 से 1 लाख रुपये के बीच बताया जा रहा था, खुद गोयल ने करीब $1000 यानी 88,000 रुपये का हिंट दिया था। ये कीमत किसी भी नॉर्मल स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड से कई गुना ज्यादा है। ये प्रीमियम कस्टमर्स को टारगेट करेगा।



दीपिंदर गोयल ने X पर पोस्ट करके बताया कि Temple Batch 01 के लिए प्री-ऑर्डर 1 नवंबर 2026 से शुरू होंगे। हर डिवाइस हाथ से बनाया जाएगा और ऑर्डर करने के 3 महीने के अंदर डिलीवरी होगी। पहली शिपमेंट 2027 की शुरुआत में होगी। खास बात ये है कि लिमिटेड लॉन्च एडिशन के साथ लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही डिवाइस को चिपकाने के लिए जो मेडिकल-ग्रेड चिपकने वाली टेप लगती है, उसका भी लाइफटाइम सप्लाई मिलेगा। ये आपकी कलाई वाला फिटनेस बैंड नहीं है। Temple माथे के दोनों साइड पर चिपकता है। इसमें लाइट-बेस्ड ऑप्टिकल सेंसर लगे हैं जो दिमाग में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन लेवल को ट्रैक करते हैं। कंपनी इसे BrainFlow कहती है।



ये सिर्फ कदम या कैलोरी नहीं गिनता। ये एक Entropy स्कोर देता है, 1 से 250 के बीच, जो बताता है कि आपकी बॉडी पर कितना लोड है - नींद, एक्सरसाइज, मेंटल स्ट्रेस और कैफीन के आधार पर। गोयल का दावा है कि Temple अब तक का सबसे छोटा वियरेबल है, जो पहले दिखाए गए डिजाइन से आधा साइज का हो गया है। वॉल्यूम के हिसाब से ये मार्केट का सबसे छोटा और सबसे पावरफुल वियरेबल है। इसे चश्मे के नीचे भी पहना जा सकता है। लॉन्च एडिशन 6 कलर में आएगा - True Gold, Rose Gold, Black Mirror, Real Jade, Deep Blue और Purple Funk। इनमें से Real Jade, Deep Blue और Purple Funk लिमिटेड एडिशन होंगे। 



कंपनी ने पहले 100 यूनिट एथलीट, साइंटिस्ट, फाउंडर और डॉक्टरों के लिए रिजर्व की थीं। अब आम कस्टमर्स के लिए वेटलिस्ट खुली है। Temple की वेबसाइट पर जाकर प्रोफेशन और उम्मीदें बताकर वेटलिस्ट जॉइन करनी होगी। ये डिवाइस मेडिकल डायग्नोसिस के लिए नहीं है, ये एक वेलनेस और रिसर्च गैजेट है। एविएशन और डिफेंस में पायलट की फिटनेस चेक करने तक में इसके इस्तेमाल की बात हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर