मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 4:02 · नई दिल्ली संस्करण

Hyundai Tucson ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, पहले दिन मिली बंपर बुकिंग

कंपनी ने 22 अक्टूबर को साउथ कोरिया में नई Tucson लॉन्च की, जिसे पहले दिन ही 15,045 प्री-ऑर्डर मिल गए। इसने 2020 के अपने ही रिकॉर्ड (10,842 बुकिंग) को 39% से तोड़ दिया। नई Tucson पहले से 60mm लंबी और ज्यादा प्रीमियम है। इसमें ADAS, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स हैं। कोरिया में कीमत करीब 22.47 लाख रुपये से शुरू।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
Hyundai Tucson ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, पहले दिन मिली बंपर बुकिंग

हुंडई की पॉपुलर SUV ट्यूसॉन ने लॉन्च होते ही धमाका कर दिया है। कंपनी ने अपनी नई जनरेशन ट्यूसॉन को साउथ कोरिया में 22 अक्टूबर को लॉन्च किया और पहले ही दिन बुकिंग के सारे रिकॉर्ड टूट गए। इस SUV को सिर्फ पहले दिन 15,045 प्री-ऑर्डर मिले हैं। यह आंकड़ा खुद हुंडई के लिए भी सरप्राइज है। इससे पहले 2020 में जब ट्यूसॉन का मौजूदा वर्जन लॉन्च हुआ था, तब पहले दिन 10,842 बुकिंग मिली थी। इस बार कंपनी ने अपना ही रिकॉर्ड 39% से तोड़ दिया है। पुराने वर्जन के मुकाबले नई ट्यूसॉन को 4,203 यूनिट ज्यादा बुक किया गया है। नई ट्यूसॉन की सबसे बड़ी वजह है इसका साइज और फीचर्स। कंपनी ने इसे पहले से काफी बड़ा बना दिया है।



साइज की बात करें तो नई ट्यूसॉन 4700mm लंबी, 1905mm चौड़ी और 1685mm ऊंची है। इसका व्हीलबेस 2785mm का है। मतलब पुराने लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल से यह 60mm लंबी, 40mm चौड़ी और 30mm ज्यादा व्हीलबेस वाली है। अंदर बैठने पर अब ज्यादा स्पेस मिलता है। रियर डोर तो अब 83 डिग्री तक खुल जाता है, जिससे बुजुर्गों को बैठने-उतरने में आसानी होगी। कोरियन वेरिएंट में कंपनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसमें 17 इंच का नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डुअल वायरलेस चार्जर, डिजिटल की, हेड्स-अप डिस्प्ले दिया गया है। सीट्स की बात करें तो इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रिलैक्सेशन मोड वाली सेकंड रो सीट्स, हीटेड रियर सीट्स मिलती हैं। साथ में 12 स्पीकर वाला Bose प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ भी है। सेफ्टी के लिए 35 से ज्यादा ADAS फीचर्स का पैकेज है।



साउथ कोरिया में नई ट्यूसॉन की कीमत 3.14 करोड़ कोरियन वॉन्ग से शुरू होती है, जो भारतीय रुपयों में करीब 22.47 लाख रुपये बनती है। इसमें पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड तीनों इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। अब भारत में भी इसका इंतजार तेज हो गया है। भारत में हुंडई अगले हफ्ते 26 अक्टूबर को अपनी नई SUV Bayon लॉन्च कर रही है, जो Venue और Creta के बीच में आएगी। लेकिन ट्यूसॉन का नया अवतार भारत में 2026 के अंत तक आने की उम्मीद है।एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोरिया में मिली बंपर बुकिंग का असर ग्लोबल मार्केट पर भी पड़ेगा। जिस तरह से लोग मिड-साइज SUV पर टूट रहे हैं, ट्यूसॉन ने साबित कर दिया है कि अगर साइज बड़ा और फीचर्स प्रीमियम हों तो ग्राहक कीमत की परवाह नहीं करते।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर