CAFE-3 Norms लागू! सरकार का सख्त आदेश, नहीं माना तो लगेगा भारी जुर्माना

अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार ने गाड़ियों के माइलेज और प्रदूषण को लेकर अब तक का सबसे बड़ा नियम नोटिफाई कर दिया है। नए CAFE-3 नॉर्म्स 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे और 31 मार्च 2032 तक चलेंगे। CAFE का मतलब है Corporate Average Fuel Economy। इसमें हर कार कंपनी को अपनी सभी कारों का औसत माइलेज एक तय लिमिट के अंदर रखना होता है। पहले हर मॉडल देखा जाता था, अब पूरी कंपनी के पोर्टफोलियो का औसत देखा जाएगा। 2017 में शुरू हुए इस नियम का यह तीसरा और सबसे सख्त फेज है।
सरकार ने कंपनियों के लिए फ्यूल कंजप्शन का टारगेट हर साल कड़ा कर दिया है। 2027-28 में लिमिट होगी: 3.996 लीटर / 100 KM, 2031-32 में लिमिट होगी: 3.3273 लीटर / 100 KM, यानी 5 साल में करीब 16.7% ज्यादा माइलेज देना होगा। जो कंपनी टारगेट पूरा नहीं करेगी, उसे जुर्माना भरना होगा। 2027 में यह जुर्माना ₹2,500 प्रति g CO2/km होगा, जो 2032 तक बढ़कर ₹4,500 हो जाएगा। ड्राफ्ट में 909 KG से कम वजन वाली छोटी पेट्रोल कारों को छूट देने की बात थी, लेकिन फाइनल नोटिफिकेशन में यह छूट हटा दी गई है।
अब नया फॉर्मूला वजन के हिसाब से है। रेफरेंस वजन 1082 KG से बढ़ाकर 1229 KG कर दिया गया है। मतलब हल्की कारों पर टारगेट थोड़ा नरम, लेकिन भारी SUVs बनाने वाली कंपनियों को ज्यादा एफिशिएंट इंजन बनाना होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि भविष्य इलेक्ट्रिक का है। इसी के लिए सुपर-क्रेडिट सिस्टम लाया गया है। Battery EV और Range-Extended EV = 1 गाड़ी को 3 गाड़ी गिना जाएगा (3.0x क्रेडिट), Plug-in Hybrid और Flex-Fuel Strong Hybrid = 2.5x क्रेडिट, Strong Hybrid = 1.6x क्रेडिट, Flex-Fuel गाड़ी = 1.1x क्रेडिट यानी कंपनी अगर 1 EV बेचती है, तो एवरेज कैलकुलेशन में उसे 3 गाड़ियों का फायदा मिलेगा। इससे कंपनियां EV और Hybrid लॉन्च करने के लिए मजबूर होंगी।
क्रेडिट ट्रेडिंग जिसमे कंपनियां अपना बचा हुआ क्रेडिट दूसरी कंपनी को बेच सकेंगी। 12 नई टेक्नोलॉजी फ्यूल सेविंग टेक्नोलॉजी की लिस्ट 4 से बढ़ाकर 12 कर दी गई है। हर टेक्नोलॉजी पर 1g CO2/km की छूट, अधिकतम 9g तक मिलेगी। Ethanol को बढ़ावा Carbon Neutrality Factor लाया गया है, ताकि Ethanol, Biofuel और CNG जैसी क्लीन फ्यूल वाली गाड़ियों को भी फायदा मिले। 2027 के बाद आने वाली कारें ज्यादा टेक्नोलॉजी वाली, ज्यादा माइलेज वाली और कम प्रदूषण वाली होंगी। शुरुआती कीमत थोड़ी बढ़ सकती है, लेकिन लंबे समय में आपका फ्यूल का खर्चा बचेगा और विकल्प के तौर पर EV, Strong Hybrid, CNG, Flex-Fuel जैसे कई ऑप्शन मार्केट में होंगे।





