EPFO ने लॉन्च की WhatsApp पासबुक सर्विस, लेकिन पहले ही दिन सर्वर ने दिया धोखा Something went...
EPFO ने 1 नवंबर को 74वें स्थापना दिवस पर नई WhatsApp सर्विस लॉन्च की, जिसे श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने लॉन्च किया। नंबर +91 8796441800 पर Hi भेजकर बैलेंस और पासबुक देखी जा सकती है। लेकिन लॉन्च के कुछ घंटों बाद ही यूजर्स ने X पर शिकायत करनी शुरू कर दी। कई लोगों ने कहा OTP नहीं आ रहा, रिप्लाई 1 घंटे लेट आ रहा है और Something went wrong का एरर दिख रहा है। EPFO ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

EPFO के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर आई थी, लेकिन खुशी कुछ ही घंटों में शिकायत में बदल गई। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी 74वें स्थापना दिवस पर नई WhatsApp सर्विस लॉन्च की थी। इस सर्विस को केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में लॉन्च किया था। मकसद था कि PF मेंबर्स घर बैठे WhatsApp पर ही अपना बैलेंस, आखिरी 5 ट्रांजेक्शन और पासबुक देख सकें। EPFO ने बताया था कि यूजर्स को बस ऑफिशियल नंबर +91 8796441800 को सेव करके WhatsApp पर "Hi" भेजना है। इसके बाद भाषा चुनकर मेनू से बैलेंस, पासबुक और PM Viksit Bharat Rozgar Yojana से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है।
सिस्टम UAN से लिंक मोबाइल नंबर को वेरिफाई करके OTP के जरिए जानकारी देने वाला था। लेकिन लॉन्च के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ आ गई। EPFO ने जैसे ही अपने X हैंडल @officialepfo पर इसका प्रचार किया, यूजर्स ने रिप्लाई में लिखना शुरू कर दिया कि सर्विस काम ही नहीं कर रही। एक यूजर ने लिखा, "EPFO ने WhatsApp पर बेसिक जानकारी देने के लिए सर्विस लॉन्च की, लेकिन चेक करो रिप्लाई। पहले दिन ही काम नहीं कर रही। AI के जमाने में हम करोड़ों खर्च करके भी ऐसा सिस्टम नहीं बना पा रहे।" दूसरे यूजर ने कहा, "Replies are too late, almost an hour लग रहा है।"
कई लोगों ने बताया कि OTP ही नहीं आ रहा, तो कुछ को हर ऑप्शन सेलेक्ट करने पर "Something went wrong" का एरर मिल रहा है। कई लोगों ने 5 बजे के बाद OTP न आने की भी शिकायत की। लिंक्डइन और X पर लोगों ने कहा कि पहल अच्छी है लेकिन execution सही से प्लान नहीं किया गया। खबर लिखे जाने तक EPFO ने इन शिकायतों पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है। यह पहली बार नहीं है जब EPFO की डिजिटल सर्विस पर सवाल उठे हैं। इससे पहले भी मेंबर पोर्टल और UMANG ऐप पर पासबुक न दिखने की शिकायतें आती रही हैं।
EPFO ने पहले से ही क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए अलग-अलग WhatsApp हेल्पलाइन नंबर चला रखे हैं, लेकिन यह नई सर्विस पहली बार नेशनल लेवल पर ऑटोमेटेड चैटबॉट के रूप में लाई गई थी। फिलहाल जिनका WhatsApp सर्विस काम नहीं कर रही, वे पुराने तरीकों से PF चेक कर सकते हैं - EPFO मेंबर पोर्टल, UMANG ऐप, मिस्ड कॉल 9966044425 पर और SMS EPFOHO UAN को 7738299899 पर भेजकर। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पहले दिन ज्यादा ट्रैफिक की वजह से सर्वर स्लो हो सकता है, कुछ दिन बाद सर्विस स्टेबल हो जाएगी। लेकिन यूजर्स की नाराजगी साफ दिख रही है।



