मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:22 · नई दिल्ली संस्करण

वर्दी का अपमान! पप्पू यादव ने सुरक्षाकर्मी को दिया धक्का, पूर्व DGP बोले- वापस लो इनकी...

मधेपुरा के खुर्दा महोत्सव में सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह अपनी सुरक्षा में तैनात जवान को धक्का देकर मंच से नीचे उतारते दिख रहे हैं। महोत्सव में खेसारी लाल यादव का शो चल रहा था। वीडियो पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP शेष पॉल वैद ने नाराजगी जताई है। उन्होंने X पर लिखा- यह शर्मनाक है, ऐसे व्यवहार के लिए इनकी सुरक्षा वापस लेनी चाहिए। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
वर्दी का अपमान! पप्पू यादव ने सुरक्षाकर्मी को दिया धक्का, पूर्व DGP बोले- वापस लो इनकी...

बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव खुर्दा में दुर्गा पूजा के मौके पर आयोजित ‘खुर्दा महोत्सव’ के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पप्पू यादव अपनी सुरक्षा में तैनात एक वर्दीधारी जवान को धक्का देकर मंच से नीचे उतारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि खुर्दा महोत्सव में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। हजारों की भीड़ जुटी थी। 



मंच पर सांसद पप्पू यादव खुद मौजूद थे और कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान अचानक उनकी नजर पीछे खड़े अपनी सुरक्षा में तैनात जवान पर पड़ी। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पप्पू यादव पीछे मुड़ते हैं, जवान को हाथ से पकड़कर धक्का देते हैं और नीचे उतरने का इशारा करते हैं। जवान, जो CRPF या बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP) का बताया जा रहा है, बिना किसी बहस के अनुशासित तरीके से चुपचाप मंच से नीचे उतर जाता है। इसके तुरंत बाद मंच पर खेसारी लाल यादव की एंट्री होती है। इस दौरान महोत्सव में एक और हंगामा भी हुआ। जब खेसारी लाल यादव परफॉर्म कर रहे थे तो भीड़ में से किसी ने उनकी तरफ चप्पल फेंक दी। खेसारी ने इस पर गुस्सा नहीं दिखाया बल्कि मजाकिया अंदाज में कहा, "बाटा का चप्पल है क्या? बहुत प्यारा था। I Love You."



यह वीडियो वायरल होते ही जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP शेष पॉल वैद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "It's shameful, this politician looks like Pappu Yadav from Bihar if this video is authentic. You all know his personal record. He has no business to behave in this manner and insult a policeman on his protection duty. Enough reason to withdraw/scale down his security." पूर्व DGP ने अपने पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी टैग किया है। उन्होंने कहा कि अगर वीडियो प्रमाणिक है तो यह बेहद शर्मनाक है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जब वह DGP थे, तब उन्होंने आदेश जारी किया था कि जो VIP अपने सुरक्षा गार्ड को रहने-खाने और टॉयलेट तक की सुविधा नहीं देंगे, उनकी सुरक्षा वापस ली जाएगी।



गौरतलब है कि पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। कुछ महीने पहले उनकी Y+ सुरक्षा को घटाकर Y श्रेणी कर दिया गया था, जिस पर उन्होंने पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटला था। कोर्ट ने भी इस मामले में सरकार को फटकार लगाई थी। अब इस नए वीडियो के बाद उनकी सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग जवान के समर्थन में उतर आए हैं। यूजर्स का कहना है कि जो जवान अपनी जान जोखिम में डालकर नेताओं की सुरक्षा करता है, उसी का सार्वजनिक मंच पर अपमान दुर्भाग्यपूर्ण है। फिलहाल पप्पू यादव की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर