मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

Mokama में भूचाल! नीरज कुमार से पंगा लेना पड़ा भारी! JDU ने Anant Singh को इतने सालों के लिए दिखाया बाहर का रास्ता

बिहार में JDU ने बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें और उनकी पत्नी नीलम देवी को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पत्र जारी कर बताया कि अनंत सिंह पार्टी निर्देशों की अवहेलना, शीर्ष नेतृत्व पर अपमानजनक टिप्पणी और MLC चुनाव में JDU उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ जनसुराज प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। JDU ने उनकी विधायकी रद्द करने की सिफारिश की है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
Mokama में भूचाल! नीरज कुमार से पंगा लेना पड़ा भारी! JDU ने Anant Singh को इतने सालों के लिए दिखाया बाहर का रास्ता

बिहार की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर सबसे बड़ा एक्शन ले लिया है। पार्टी ने मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है और उनकी प्राथमिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यही नहीं, उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी पार्टी से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। यह कार्रवाई एमएलसी चुनाव खत्म होते ही की गई है। JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार 24 अक्टूबर को इस संबंध में पत्र जारी किया। पत्र में निष्कासन के तीन बड़े कारण बताए गए हैं।



पहला - विगत कुछ दिनों से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करना। दूसरा - शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना। तीसरा - अभी-अभी संपन्न हुए विधान परिषद चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के विरुद्ध कार्य करना और दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करना। पत्र में लिखा गया है, "श्री अनंत कुमार सिंह, स.वि.स. (मोकामा) की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए, उन्हें अगले छह (6) वर्षों के लिए जनता दल (यूनाइटेड) से निष्कासित किया जाता है। साथ ही, पार्टी माननीय अध्यक्ष, बिहार विधानसभा से भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत विधानसभा सदस्य के रूप में उनकी सदस्यता अविलंब रद्द करने की अनुशंसा करती है।"



पत्नी नीलम देवी पर भी दलविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप लगाते हुए उनकी सदस्यता रद्द कर 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। दरअसल, बिहार में पटना स्नातक सीट पर MLC चुनाव हुआ था। इस चुनाव में JDU ने अपने प्रवक्ता नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार का विरोध कर दिया। अनंत सिंह ने खुलकर जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार किया और उनके लिए वोट मांगे। चुनाव के दौरान अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच तीखी जुबानी जंग भी देखने को मिली थी। नीरज कुमार ने तब कहा था कि पार्टी विरोधी काम करने वालों की तबीयत पार्टी खराब कर देगी।



अनंत सिंह पिछले कई दिनों से लगातार बागी तेवर दिखा रहे थे और शीर्ष नेतृत्व पर भी सवाल उठा रहे थे। इसी को अनुशासनहीनता मानते हुए पार्टी ने MLC वोटिंग के ठीक अगले दिन यह कड़ा फैसला लिया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अनंत सिंह की विधायकी जाएगी? JDU ने विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार से उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा की है। अगर स्पीकर दसवीं अनुसूची के तहत उनकी सदस्यता रद्द करते हैं, तो मोकामा सीट खाली हो जाएगी और वहां उपचुनाव कराना पड़ेगा। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद बिहार की सियासत में भूचाल आ गया है। अनंत सिंह को छोटे सरकार के नाम से भी जाना जाता है और मोकामा में उनका बड़ा जनाधार माना जाता है। अब देखना होगा कि इस एक्शन के बाद अनंत सिंह अगला कदम क्या उठाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर