4 साल बाद पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह: लॉ एंड ऑर्डर पर 3 घंटे चली हाई-लेवल बैठक, मुख्यमंत्री और कमिश्नर समेत टॉप अफसर मौजूद रहे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को 4 साल बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर पर 3 घंटे हाई-लेवल बैठक की। बैठक में सीएम रेखा गुप्ता, कमिश्नर अनुराग कुमार और टॉप अफसर मौजूद रहे। 5 साल की परफॉर्मेंस का रिव्यू हुआ। 4 बड़े मुद्दों पर फोकस: नशे का नेटवर्क तोड़ना, विदेशी गैंगस्टरों पर एक्शन, महिला सुरक्षा और पुलिस पर हमले रोकना। CJP मार्च हिंसा, SIR विरोध और 1 नवंबर की रैली पर भी चर्चा हुई।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जय सिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की कानून व्यवस्था का जायजा लिया,ये चार साल से ज्यादा समय बाद उनका मुख्यालय का पहला दौरा है। इससे पहले वो 30 अगस्त 2022 को मुख्यालय आए थे। गृहमंत्री ने अमित शाह ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था का लिया
बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार समेत सभी स्पेशल सीपी, ज्वाइंट सीपी , डीसीपी, स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच के बड़े अधिकारी शामिल हुए।
शाह ने दिल्ली पुलिस की पिछले 5 साल की परफॉर्मेंस रिपोर्ट का रिव्यू किया। अधिकारियों ने उन्हें फोर्स के काम, चल रही जांचों और कानून व्यवस्था की चुनौतियों पर ब्रीफिंग दी। बैठक में 4 बड़े मुद्दों पर हुआ फोकस:
दिल्ली में नशे के नेटवर्क को खत्म करने और सप्लाई चेन तोड़ने पर चर्चा हुई
विदेश में बैठकर दिल्ली में गैंग चलाने वाले गैंगस्टरों और उनके लोकल साथियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए गए।
महिलाओं के खिलाफ अपराध:*
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैयारियों और पेट्रोलिंग की समीक्षा की गई।
ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमलों और पुलिस-पब्लिक के बीच सीधे जुड़ाव को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
पिछले 5 महीने में हुए विरोध प्रदर्शनों की भी समीक्षा हुई।
- जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई हिंसा और पुलिस पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों पर चर्चा हुई।
- एसआईआर (वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन, जामिया में भूख हड़ताल और 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों पर भी बात हुई।
गृह मंत्री ने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने और काउंटर इंटेलिजेंस को पुख्ता करने के लिए अहम दिशा-निर्देश दिए।
सूत्रों के मुताबिक, ये दौरा आलोचना झेल रही दिल्ली पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए भी अहम माना जा रहा है। Give me summary in 80 words
विषय




