दिल्ली
4 साल बाद पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह: लॉ एंड ऑर्डर पर 3 घंटे चली हाई-लेवल बैठक, मुख्यमंत्री और कमिश्नर समेत टॉप अफसर मौजूद रहे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को 4 साल बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर पर 3 घंटे हाई-लेवल बैठक की। बैठक में सीएम रेखा गुप्ता, कमिश्नर अनुराग कुमार और टॉप अफसर मौजूद रहे। 5 साल की परफॉर्मेंस का रिव्यू हुआ। 4 बड़े मुद्दों पर फोकस: नशे का नेटवर्क तोड़ना, विदेशी गैंगस्टरों पर एक्शन, महिला सुरक्षा और पुलिस पर हमले रोकना। CJP मार्च हिंसा, SIR विरोध और 1 नवंबर की रैली पर भी चर्चा हुई।

