मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 7 नवंबर 2026 · रात 10:29 · नई दिल्ली संस्करण

सेक्शन

देश

देश भर की ताज़ा ख़बरें

3283 ख़बरें · पेज 8 / 206

दिल्ली

नाश्ता मिलते ही प्रदर्शनकारी बोले - 'एक चाय और 2 समोसा, दिल्ली पुलिस पर...'

बंगला साहिब के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को सुबह फ्री चाय-समोसा मिलते ही माहौल बदल गया। भूखे बैठे प्रदर्शनकारियों ने चाय पीते ही नारे लगाने शुरू कर दिए - 'एक चाय और 2 समोसा, दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा'। जो लोग पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे थे, वही समोसा मिलते ही पुलिस की तारीफ करने लगे। वीडियो वायरल है, लोग कह रहे हैं - जहां समोसा, वहां समझौता।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

दिल्ली

गुरुद्वारा बंगला साहिब में प्रदर्शन पर बवाल, AAP के खिलाफ FIR, केजरीवाल का नाम शामिल

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। DSGMC अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के दौरान AAP कार्यकर्ता जानबूझकर प्रोटेस्टर्स बनकर गुरुद्वारा बंगला साहिब में घुसे और बैनर-पोस्टर लहराकर पवित्रता भंग की। बाद में भ्रामक वीडियो वायरल किए। पुलिस वीडियो फुटेज की जांच कर रही है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले INDIA ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार

CJI जस्टिस सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक नेताओं से मिलने का अनुरोध ठुकरा दिया है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को 'वोट चोरी', SIR प्रक्रिया और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था।CJI ने जवाब में कहा कि ये मुद्दे पहले से अदालत में विचाराधीन (sub judice) हैं और सुप्रीम कोर्ट प्रशासनिक स्तर पर किसी राजनीतिक दल से नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए 24 घंटे खुले हैं, याचिका दायर करें तो मंगलवार को सुनवाई होगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

दिल्ली

Delhi Metro Update: DMRC का बड़ा ऐलान, इन शर्तों के तहत सभी रूट पर मेट्रो शुरू

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए राहत की खबर। DMRC ने सभी लाइनों पर सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी हैं। CJP प्रदर्शन के कारण राजीव चौक, पटेल चौक, जनपथ और मंडी हाउस के कुछ गेट बंद किए गए थे, जिन्हें अब खोल दिया गया है। DMRC ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक सभी 10 लाइनों पर मेट्रो सामान्य चलेगी। हालांकि इन स्टेशनों पर CISF की अतिरिक्त तैनाती रहेगी। ट्रैफिक डायवर्जन के बीच मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

दिल्ली

दिल्ली में कल भी जाम का झाम, 30 रूट पर डायवर्जन - घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के कारण कल 11 अक्टूबर को भी ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। सुबह 9 से शाम 6 बजे तक जंतर-मंतर, संसद मार्ग, जनपथ, कनॉट प्लेस, कर्तव्य पथ, ITO और टॉलस्टॉय मार्ग समेत 30 रूट पर डायवर्जन रहेगा। इन इलाकों में बैरिकेडिंग और नो-पार्किंग लागू होगी। पुलिस ने लोगों से मेट्रो इस्तेमाल करने और कनॉट प्लेस जाने से बचने की अपील की है। एयरपोर्ट-स्टेशन जाने वाले 1 घंटा पहले निकलें। हेल्पलाइन - 1095.

राष्ट्रीय सागर डेस्क

दिल्ली

CJP प्रोटेस्ट पर विशाल ददलानी का फूटा गुस्सा, बोले- लोकतंत्र खतरे में...

म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने CJP प्रोटेस्ट का समर्थन किया है। उन्होंने X पर लिखा, "सिस्टम को तोड़ा-मरोड़ा गया है, जब छात्र सवाल पूछते हैं तो उन्हें जेल में डाला जाता है।" ददलानी ने NEET घोटाला और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं की मांग को जायज बताया। CJP नेता अभिजीत दीपके ने उनके बयान का स्वागत किया। दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी है और 200 से ज्यादा लोगों को डिटेन किया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

दिल्ली

फ्लाइट से हिरासत के बाद गरजा CJP, बोला- दीपके की हिरासत के बाद भी नहीं रुकेगा जंतर-मंतर मार्च...

फ्लाइट से उतरते ही अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। CJP ने इसे "तानाशाहीपूर्ण और पहले से तय कार्रवाई" बताया और आवाजाही की स्वतंत्रता का उल्लंघन करार दिया। पार्टी ने तीनों की तुरंत बिना शर्त रिहाई की मांग की और ऐलान किया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और देशभर का आंदोलन किसी भी हाल में रुकेगा नहीं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

उत्तर प्रदेश

Varanasi Air Show: काशी में 8 दिन नहीं मिलेगा नॉनवेज, 30 KM तक मीट की दुकानें बंद

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर 'एरियल डिस्प्ले-2026' होगा। इसे स्टेट इवेंट घोषित किया गया है। बर्ड-हिट का खतरा टालने के लिए प्रशासन ने 19 से 26 अक्टूबर तक 8 दिन के लिए नमो घाट के 20-30 किमी दायरे में मांस-मछली की बिक्री पर पूरी रोक लगा दी है। मुख्य एयर शो 25 अक्टूबर को होगा, जिसमें पीएम मोदी शामिल हो सकते हैं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

उत्तर प्रदेश

जेवर एयरपोर्ट को मिला नया नाम - नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में प्रस्ताव पास

लखनऊ में योगी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' होगा। कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया। योगी सरकार का कहना है कि ये पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है और उनकी पहल से ही 25 साल पुराना सपना पूरा हुआ है। प्रस्ताव अब केंद्र को भेजा जाएगा। मार्च 2027 में पीएम मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

दिल्ली

सरकार अलर्ट! CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेनें कैंसिल, जानिए पूरी लिस्ट

CJP के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सरकार अलर्ट पर है। सुरक्षा कारणों से रेलवे ने दिल्ली आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी हैं। 9 अक्टूबर दोपहर 2 बजे बाद चलने वाली और 10 अक्टूबर सुबह 4 से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली/निजामुद्दीन पहुंचने वाली ट्रेनें कैंसिल हैं। इनमें शिवगंगा, मगध, संपूर्ण क्रांति, तेजस राजधानी, लखनऊ मेल, गोरखधाम, प्रयागराज और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। यात्रियों को SMS से सूचना दी जा रही है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

उत्तराखंड

कैंची धाम घूमने का प्लान है? जान लो नया नियम, नहीं तो सीज होगी बाइक और लगेगा भारी जुर्माना

कैंची धाम में जाम पर नैनीताल SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने विशेष अभियान में 258 चालान किए और 73 वाहन सीज किए, जिनमें 72 बाइकें हैं। 5 लाइसेंस निरस्त और 47 हजार जुर्माना वसूला गया। अब पीली नंबर प्लेट वाली टैक्सी बाइक पर्यटक खुद नहीं चला सकेंगे, ड्राइवर अनिवार्य है। बिना रेंटल परमिट के बाइक किराए पर देने वालों पर भी कार्रवाई होगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

देश

रसिक दुलारी की मौत के बाद वृंदावन लौटे प्रेमानंद महाराज, आश्रम ने जारी किया प्रेस नोट

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज गुरुवार तड़के 5:30 बजे अपने पुराने आश्रम श्री राधा केलि कुंज पहुंचे। शिष्य रसिक दुलारी की मौत के बाद से वे यमुना पार यमुना विहार कुंज में एकांतवास कर रहे थे। आश्रम में 15-20 मिनट पूजा-सत्संग के बाद वे गुरु आश्रम गए और फिर रवाना हो गए। उनके दर्शन से भक्तों में खुशी है। आश्रम के पेज 'संत महिमा' ने प्रेस नोट जारी कर कहा - "पूरा परिकर एक है, कोई अलग नहीं, झूठी खबरों पर ध्यान न दें।"

राष्ट्रीय सागर डेस्क

दिल्ली

राहुल के साथ राजघाट पहुंचे खड़गे बोले- बापू ने आजादी दिलाई, BJP छीन रही है...

राहुल गांधी के साथ विपक्षी सांसद आज संसद से राजघाट तक मार्च कर धरना देंगे। बिहार में वोटर लिस्ट के SIR और वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष आक्रामक है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, "बापू ने देश को आजादी दिलाई थी, BJP आज वही आजादी छीन रही है। SIR के नाम पर गरीबों और दलितों के वोट काटे जा रहे हैं, ये संविधान पर हमला है।" राहुल बोले- ये लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। वहीं राजघाट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

बिहार

बिहार के 19 साल के शुभम ने कैंडी क्रश में रचा इतिहास, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

बिहार के सारण जिले के दिघवारा निवासी 19 वर्षीय शुभम कुमार ने Candy Crush Saga में 22,222वां लेवल पार कर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने 5 जुलाई 2026 को हासिल इस उपलब्धि को 'टीनएजर कैटेगरी में हाईएस्ट लेवल' के तौर पर मान्यता दी है, तब उनकी उम्र 19 साल 8 महीने 25 दिन थी। सीवान इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र शुभम को सर्टिफिकेट और मेडल मिला है। वह अब 23,165 लेवल तक पहुंच चुके हैं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

दिल्ली

कनॉट प्लेस में मोदी समर्थक कश्मीरी युवक की पिटाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप, BJP भड़की

दिल्ली के कनॉट प्लेस में बुधवार को इंडिया ब्लॉक की लंच मीटिंग से पहले हंगामा हो गया। मोएट्स रेस्टोरेंट के बाहर PM मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे कश्मीरी युवक फहीम नजीर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीटा। फहीम का कहना है, वह श्रीनगर का है और मोदी का फैन है, उसने राहुल गांधी को गाली नहीं दी। घटना का वीडियो वायरल है। BJP ने कांग्रेस पर असहिष्णुता का आरोप लगाया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

देश

मंजर देख कांप जाएगी रूह! नागपुर में चलती स्कूल बस बनी आग का गोला, बच्चों को खिड़की से बाहर फेंककर बचाई जान

नागपुर में आज सुबह एक बड़े हादसे को टाल दिया गया। एक निजी स्कूल बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते चंद सेकंड्स में पूरी बस में धुआं और लपटें फैल गईं। बस में उस समय 20 से ज्यादा बच्चे सवार थे। ड्राइवर और अटेंडेंट ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को खिड़की से बाहर निकाला। किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

ई-पेपर