मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 · शाम 5:02 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल के साथ राजघाट पहुंचे खड़गे बोले- बापू ने आजादी दिलाई, BJP छीन रही है...

राहुल गांधी के साथ विपक्षी सांसद आज संसद से राजघाट तक मार्च कर धरना देंगे। बिहार में वोटर लिस्ट के SIR और वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष आक्रामक है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, "बापू ने देश को आजादी दिलाई थी, BJP आज वही आजादी छीन रही है। SIR के नाम पर गरीबों और दलितों के वोट काटे जा रहे हैं, ये संविधान पर हमला है।" राहुल बोले- ये लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। वहीं राजघाट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
राहुल के साथ राजघाट पहुंचे खड़गे बोले- बापू ने आजादी दिलाई, BJP छीन रही है...

नई दिल्ली। बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के सभी सांसदों ने संसद से राजघाट तक मार्च का ऐलान किया है। विपक्षी सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में राजघाट पर धरना देंगे। सुबह से ही संसद परिसर में हलचल तेज है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेता संसद भवन में जमा हुए। इंडिया गठबंधन के सांसदों ने हाथों में तिरंगा और बैनर लिए हुए हैं जिन पर 'वोट चोर गद्दी छोड़' और 'लोकतंत्र बचाओ' के नारे लिखे हैं।



राजघाट के लिए निकलने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बात की। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और BJP पर जमकर निशाना साधा। खड़गे ने कहा, "महात्मा गांधी जी ने देश को आजादी दिलाई थी। बापू ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और देश को आजाद कराया। लेकिन आज BJP उसी आजादी को छीनने का काम कर रही है।" खड़गे ने कहा, "BJP वोट चोरी कर रही है। बिहार में SIR के नाम पर गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के वोट काटे जा रहे हैं। ये संविधान पर हमला है। हम बापू की समाधि पर जाकर संकल्प लेंगे कि हम इस वोट चोरी को नहीं होने देंगे और लोकतंत्र को बचाएंगे।"



वहीं राहुल गांधी ने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ एक चुनाव की नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग BJP के साथ मिलकर काम कर रहा है। बिहार में लाखों वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं ताकि BJP को फायदा पहुंचाया जा सके। हम राजघाट पर बैठकर महात्मा गांधी जी से प्रेरणा लेंगे और जनता की आवाज को उठाएंगे। विपक्ष के इस मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजघाट और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है।राजघाट पर पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने कहा है कि उन्हें मार्च की अनुमति नहीं मिली है, लेकिन विपक्षी सांसद पैदल ही राजघाट जाने पर अड़े हुए हैं।



सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी सांसद राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर माल्यार्पण करेंगे और उसके बाद वहीं पर धरने पर बैठेंगे। इस धरने में कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी, सपा, डीएमके, टीएमसी, राजद और वाम दलों के सांसद भी शामिल होंगे। उधर, BJP ने विपक्ष के इस मार्च को ड्रामा करार दिया है। BJP प्रवक्ता ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वो गांधी जी के नाम पर राजनीति कर रहा है। SIR एक सामान्य प्रक्रिया है, जिससे फर्जी वोटर हटते हैं, लेकिन विपक्ष को फर्जी वोटरों से प्यार है। फिलहाल सियासत गरमा गई है। सभी की निगाहें राजघाट पर टिकी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर