मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:31 · नई दिल्ली संस्करण

सरकार अलर्ट! CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेनें कैंसिल, जानिए पूरी लिस्ट

CJP के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सरकार अलर्ट पर है। सुरक्षा कारणों से रेलवे ने दिल्ली आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी हैं। 9 अक्टूबर दोपहर 2 बजे बाद चलने वाली और 10 अक्टूबर सुबह 4 से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली/निजामुद्दीन पहुंचने वाली ट्रेनें कैंसिल हैं। इनमें शिवगंगा, मगध, संपूर्ण क्रांति, तेजस राजधानी, लखनऊ मेल, गोरखधाम, प्रयागराज और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। यात्रियों को SMS से सूचना दी जा रही है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
सरकार अलर्ट! CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेनें कैंसिल, जानिए पूरी लिस्ट

दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सरकार और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली दर्जनों मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे के आदेश के मुताबिक, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली सभी ट्रेनों को उनके सोर्स स्टेशन पर ही रद्द कर दिया जाएगा। 



रेलवे ने इसके पीछे दोनों स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को वजह बताया है। रेलवे का कहना है कि पहले भी ऐसे प्रदर्शनों के दौरान करीब 5000 यात्री जाम के कारण समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाए थे और उनकी ट्रेन छूट गई थी, इसलिए एहतियाती कदम उठाया गया है। यूपी और बिहार से दिल्ली आने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। रद्द होने वाली ट्रेनों में - शिवगंगा एक्सप्रेसमगध एक्सप्रेस (20801), संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393), तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309/12310), मुंबई-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (22221), लखनऊ मेल, गोरखधाम एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (22361), ब्रह्मपुत्रा, पूर्वा, विक्रमशिला, गरीब रथ समेत 12 से ज्यादा ट्रेनें शामिल हैं।



यात्रियों को रेलवे बल्क में SMS भेजकर जानकारी दे रहा है। जिन यात्रियों ने काउंटर से टिकट लिया है उन्हें रेलवे काउंटर से और ऑनलाइन टिकट वालों को IRCTC से रिफंड मिलेगा। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है। नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है, जिसके तहत बिना इजाजत भीड़ जुटाना गैरकानूनी है। CJP को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है। दिल्ली पुलिस ने DMRC को 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद करने का प्रस्ताव भेजा है। गाजीपुर, चिल्ला, टिकरी, सिंघु, गुरुग्राम, कापसहेड़ा, लोनी और बदरपुर बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। साथ ही 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश भी दिया गया है। 

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर