मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 11 अक्टूबर 2026 · रात 12:08 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में कल भी जाम का झाम, 30 रूट पर डायवर्जन - घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के कारण कल 11 अक्टूबर को भी ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। सुबह 9 से शाम 6 बजे तक जंतर-मंतर, संसद मार्ग, जनपथ, कनॉट प्लेस, कर्तव्य पथ, ITO और टॉलस्टॉय मार्ग समेत 30 रूट पर डायवर्जन रहेगा। इन इलाकों में बैरिकेडिंग और नो-पार्किंग लागू होगी। पुलिस ने लोगों से मेट्रो इस्तेमाल करने और कनॉट प्लेस जाने से बचने की अपील की है। एयरपोर्ट-स्टेशन जाने वाले 1 घंटा पहले निकलें। हेल्पलाइन - 1095.

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन3 बार पढ़ा गया
दिल्ली में कल भी जाम का झाम, 30 रूट पर डायवर्जन - घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में CJP (Citizen for Justice and Peace) के प्रदर्शन का असर लगातार दूसरे दिन भी ट्रैफिक पर देखने को मिलेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार शाम को 11 अक्टूबर, रविवार के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के जुटने की संभावना है, इसलिए सेंट्रल दिल्ली के 30 से ज्यादा रास्तों पर डायवर्जन और बैरिकेडिंग रहेगी।


अगर आप कल ऑफिस, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या किसी जरूरी काम से घर से निकलने वाले हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। बिना एडवाइजरी पढ़े निकले तो घंटों जाम में फंस सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जॉइंट कमिश्नर ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक जंतर-मंतर के आसपास के सभी रास्तों पर धारा 163 लागू रहेगी। प्रदर्शन की स्थिति को देखते हुए इस समय को बढ़ाया भी जा सकता है। सबसे ज्यादा असर लुटियंस दिल्ली, कनॉट प्लेस और ITO कॉरिडोर पर रहेगा।



*ये 30 रूट रहेंगे प्रभावित - पूरी लिस्ट*

1. संसद मार्ग - टॉलस्टॉय मार्ग क्रॉसिंग से जंतर-मंतर तक पूरी तरह बंद

2. जनपथ रोड - कनॉट प्लेस आउटर सर्कल से लेकर विंडसर सर्कल तक

3. टॉलस्टॉय मार्ग - जनपथ से बाराखंभा रोड तक

4. आउटर सर्कल कनॉट प्लेस

5. इनर सर्कल कनॉट प्लेस - कुछ हिस्सों में एंट्री बंद

6. बाबा खड़क सिंह मार्ग

7. अशोक रोड

8. फिरोजशाह रोड

9. विंडसर प्लेस

10. कर्तव्य पथ - इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक मूवमेंट स्लो

11. जनपथ से कर्तव्य पथ को जोड़ने वाले सभी कट

12. मंडी हाउस सर्कल

13. तिलक मार्ग

14. बहादुर शाह जफर मार्ग - ITO से दिल्ली गेट तक

15. दीन दयाल उपाध्याय मार्ग

16. रणजीत सिंह फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड

17. बाराखंभा रोड

18. कस्तूरबा गांधी मार्ग

19. सिकंदरा रोड

20. कोपरनिकस मार्ग

21. मदर टेरेसा क्रीसेंट

22. पार्क स्ट्रीट

23. मंदिर मार्ग

24. पंचकुइयां रोड

25. झंडेवालान से करोलबाग जाने वाला रास्ता (भीड़ बढ़ने पर)

26. अजमेरी गेट से पहाड़गंज

27. राजघाट से ITO

28. दिल्ली गेट

29. मिंटो रोड

30. प्रेस रोड, पुलिस ने कहा है कि हालात के हिसाब से इन रूट पर डायवर्जन किया जाएगा, इसलिए एक ही रास्ते पर निर्भर न रहें।


बचने के लिए कौन सा वैकल्पिक रूट लें? - साउथ दिल्ली से सेंट्रल दिल्ली:* अगर आप साउथ एक्स, लाजपत नगर, या AIIMS की तरफ से आ रहे हैं तो लोधी रोड, A- पॉइंट, तिलक ब्रिज और मथुरा रोड का रास्ता लें। जनपथ से बचें। नोएडा / गाजियाबाद / पूर्वी दिल्ली से: DND, अक्षरधाम, राजघाट, दिल्ली गेट, अजमेरी गेट होते हुए नई दिल्ली आएं। ITO से आने से बचें। पश्चिमी दिल्ली से: करोलबाग की बजाय धौला कुआं, चाणक्यपुरी और मदर टेरेसा क्रीसेंट रूट लें।



ट्रैफिक पुलिस ने साफ कहा है कि कल निजी वाहन से बचें। दिल्ली मेट्रो सबसे सुरक्षित विकल्प है। राजीव चौक, पटेल चौक, जनपथ, मंडी हाउस और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन खुले रहेंगे। लेकिन इन स्टेशनों के गेट नंबर 2, 3, 5 पर भीड़ के कारण एंट्री-एग्जिट बंद की जा सकती है। DTC ने भी 20 अतिरिक्त बसें कनॉट प्लेस के आउटर एरिया में तैनात की हैं। जंतर-मंतर, संसद मार्ग, जनपथ और कनॉट प्लेस के आसपास सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह बैन है। पुलिस ने बताया कि गलत पार्क की गई गाड़ियों को क्रेन से उठाकर तुगलक रोड पुलिस लाइन ले जाया जाएगा, जहां से 2000 रुपये जुर्माने के बाद गाड़ी मिलेगी।


एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले क्या करें? IGI एयरपोर्ट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी सबसे जरूरी है। एयरपोर्ट जाने वाले NH-48 और धौला कुआं रूट लें, संसद मार्ग बिल्कुल न लें। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले अजमेरी गेट साइड से एंट्री करें, पहाड़गंज साइड जाम रहेगा। घर से कम से कम 1 से 1.5 घंटा पहले निकलें।


हेल्पलाइन नंबर: किसी भी जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन 1095, 011-25844444-48 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही X (ट्विटर) पर @dtptraffic पर लाइव अपडेट मिलता रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाह न फैलाएं और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर