मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

सोमवार, 2 नवंबर 2026 · रात 9:03 · नई दिल्ली संस्करण

हरदीप पुरी से ज्यादा दौलतमंद हैं पत्नी लक्ष्मी पुरी, 34 करोड़ का स्विस फ्लैट, 1.69 करोड़ सालाना कमाई...

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी ज्यादा अमीर हैं। राज्यसभा उपचुनाव के हलफनामे में खुलासा हुआ है कि हरदीप के पास 26.54 करोड़ की संपत्ति है, जबकि पत्नी के पास 10.66 करोड़ की चल संपत्ति है। सबसे चर्चा में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में उनका 34 करोड़ का अपार्टमेंट है, जिसे 2006 में खरीदा था। लक्ष्मी की सालाना आय 1.69 करोड़ है, जो पति की 75.57 लाख से दोगुनी है। वह रिटायर्ड IFS और UN अधिकारी हैं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
हरदीप पुरी से ज्यादा दौलतमंद हैं पत्नी लक्ष्मी पुरी, 34 करोड़ का स्विस फ्लैट, 1.69 करोड़ सालाना कमाई...

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी इस बार संपत्ति को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन वजह उनकी खुद की संपत्ति नहीं बल्कि उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी की दौलत है। मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते हुए हरदीप पुरी ने जो हलफनामा दिया है, उसमें खुलासा हुआ है कि उनकी पत्नी उनसे कहीं ज्यादा अमीर हैं। 74 वर्षीय हरदीप पुरी ने शनिवार को भोपाल में अपना नामांकन दाखिल किया। 12 नवंबर को मध्य प्रदेश की खाली हुई राज्यसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। 



हलफनामे के मुताबिक हरदीप पुरी के पास कुल 26.54 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें 6.54 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 20 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनकी अचल संपत्ति में दिल्ली के पॉश इलाके वेस्ट एंड में एक आवासीय मकान है। पिछले 5 साल में उनकी सालाना आय 63.36 लाख रुपये से बढ़कर 75.57 लाख रुपये हुई है। आय में कुल बढ़ोतरी सिर्फ 12.21 लाख रुपये की है। आय का स्रोत पेंशन, केंद्रीय मंत्री के तौर पर वेतन, दिल्ली स्थित संपत्ति से किराया और बैंक जमा पर ब्याज है। उनके पास कैश के तौर पर सिर्फ 10,000 रुपये और 32 लाख रुपये की एक गाड़ी है। दिल्ली के चार बैंक खातों में कुल 22.20 लाख रुपये हैं।



अब पत्नी लक्ष्मी पुरी की संपत्ति देखिए। लक्ष्मी पुरी रिटायर्ड भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं और संयुक्त राष्ट्र में असिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वर्तमान में वह अपोलो टायर्स में स्वतंत्र निदेशक हैं। हलफनामे के अनुसार लक्ष्मी पुरी के पास 10.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 9 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है, लेकिन सबसे बड़ी चर्चा उनके स्विट्जरलैंड वाले फ्लैट की है। लक्ष्मी पुरी के नाम स्विट्जरलैंड के जिनेवा के पास टैनाय इलाके में 311 वर्गमीटर का एक अपार्टमेंट है। उन्होंने यह अपार्टमेंट मार्च 2006 में 16 लाख स्विस फ्रैंक में खरीदा था। 



हलफनामे में इसकी मौजूदा कीमत 30 लाख स्विस फ्रैंक यानी करीब 34 करोड़ रुपये बताई गई है। यह उनकी सबसे महंगी प्रॉपर्टी है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में भी उनका एक घर है, जिसे अगस्त 2009 में 19.52 लाख रुपये में खरीदा गया था। अब इसका बाजार मूल्य 9 करोड़ रुपये बताया गया है। चल संपत्ति में भी वह पति से आगे हैं। उनके दिल्ली के दो बैंक खातों में ही करीब 1.02 करोड़ रुपये जमा हैं। अमेरिका के बैंक खातों में 2,90,658 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2.75 करोड़ रुपये भी जमा हैं। उनके पास 20,000 रुपये कैश और 45 लाख रुपये के गहने हैं।



पीपीएफ और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 30 लाख रुपये हैं। सबसे चौंकाने वाली बात उनकी आय में उछाल है। 2021-22 में उनकी सालाना आय 15.39 लाख रुपये थी, जो 2025-26 में बढ़कर 1.69 करोड़ रुपये हो गई। यानी 5 साल में 1003% की बढ़ोतरी, 11 गुना इजाफा। उनकी आय पति से दोगुने से भी ज्यादा है। उनकी आय का स्रोत भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र से मिलने वाली पेंशन, जिनेवा स्थित प्रॉपर्टी से किराया और बैंक जमा पर ब्याज है।हलफनामे में एक और महत्वपूर्ण बात सामने आई है कि पति-पत्नी दोनों पर किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान का कोई कर्ज बकाया नहीं है।



दोनों पूरी तरह से कर्जमुक्त हैं। दोनों ने प्रॉपर्टी के लिए एडवांस के तौर पर कुल 14.17 करोड़ रुपये दे रखे हैं, जिसमें हरदीप पुरी ने 5.50 करोड़ और लक्ष्मी पुरी ने 8.67 करोड़ रुपये दिए हैं। इस खुलासे के बाद हरदीप पुरी से ज्यादा उनकी पत्नी की संपत्ति और जिनेवा वाला फ्लैट चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर