राजनीति
हरदीप पुरी से ज्यादा दौलतमंद हैं पत्नी लक्ष्मी पुरी, 34 करोड़ का स्विस फ्लैट, 1.69 करोड़ सालाना कमाई...
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी ज्यादा अमीर हैं। राज्यसभा उपचुनाव के हलफनामे में खुलासा हुआ है कि हरदीप के पास 26.54 करोड़ की संपत्ति है, जबकि पत्नी के पास 10.66 करोड़ की चल संपत्ति है। सबसे चर्चा में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में उनका 34 करोड़ का अपार्टमेंट है, जिसे 2006 में खरीदा था। लक्ष्मी की सालाना आय 1.69 करोड़ है, जो पति की 75.57 लाख से दोगुनी है। वह रिटायर्ड IFS और UN अधिकारी हैं।

