मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

बुधवार, 4 नवंबर 2026 · दोपहर 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

टेक्सास में हार के बाद मस्क ने खुद का उड़ाया मजाक, 'मेरे स्पेस लेजर काम नहीं आए,पैसा नहीं चला...'

एलन मस्क को अमेरिकी मिडटर्म में तगड़ा झटका लगा। टेक्सास में रिपब्लिकन केन पैक्सटन को जिताने के लिए मस्क ने 212 मिलियन डॉलर खर्च किए, लेकिन डेमोक्रेट जेम्स टैलारिको ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर 1988 के बाद पहली बार टेक्सास से डेमोक्रेट सीनेटर बने। हार के बाद मस्क ने X पर तंज कसा, "लगता है मेरे इलेक्शन वाले स्पेस लेजर काम नहीं आए।" कुल मिलाकर मस्क के 445 मिलियन डॉलर डूब गए।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
टेक्सास में हार के बाद मस्क ने खुद का उड़ाया मजाक, 'मेरे स्पेस लेजर काम नहीं आए,पैसा नहीं चला...'

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव 2026 में सबसे बड़ी हार किसी उम्मीदवार की नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क की हुई है। मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी को जिताने के लिए करीब 445 मिलियन डॉलर, यानी 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा फूंक दिए, लेकिन नतीजा जीरो रहा। डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस दोनों पर कब्जा कर लिया। सबसे बड़ा झटका टेक्सास में लगा, जहां मस्क ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। टेक्सास सीनेट की रेस अमेरिकी इतिहास की सबसे महंगी रेस बन गई। रिपब्लिकन उम्मीदवार केन पैक्सटन के समर्थन में मस्क ने अकेले 212 मिलियन डॉलर खर्च किए। यह पैसा अमेरिका PAC और सीनेट लीडरशिप फंड जैसे सुपर PACs के जरिए टीवी, रेडियो और सोशल मीडिया विज्ञापनों पर बहाया गया।



पैक्सटन के खिलाफ डेमोक्रेट उम्मीदवार थे 37 साल के जेम्स टैलारिको। टैलारिको ने अपने प्रचार का मुद्दा भ्रष्टाचार को बनाया और केन पैक्सटन को "टेक्सास का सबसे भ्रष्ट नेता" कहा। उन्होंने कहा कि अरबपति मस्क जैसे लोग राजनीति को खरीदना चाहते हैं। मस्क ने टैलारिको पर हमला करते हुए X पर लिखा था कि "टैलारिको बॉर्डर खोलना चाहते हैं ताकि डेमोक्रेट्स की परमानेंट सरकार बन जाए।" लेकिन वोटरों ने पैसों से ज्यादा टैलारिको की बात पर भरोसा किया। जेम्स टैलारिको ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और 1988 के बाद टेक्सास से सीनेट जीतने वाले पहले डेमोक्रेट बन गए। रिजल्ट आने के बाद आधी रात को मस्क ने X पर दो पोस्ट किए। पहले उन्होंने मजाक में लिखा, "लगता है मेरे इलेक्शन में दखल देने वाले स्पेस लेजर इस बार काम नहीं आए।" 



दूसरे पोस्ट में उन्होंने कहा, "अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाना अब ज्यादा आकर्षक लग रहा है।" दरअसल मस्क पर आरोप लगते रहे हैं कि उनके सैटेलाइट और टेक्नोलॉजी चुनावों में दखल दे सकते हैं। इसी साजिश थ्योरी पर उन्होंने खुद ही तंज कसा। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक मस्क ने 2024 में ट्रंप को जिताने के लिए 290 मिलियन डॉलर खर्च किए थे, लेकिन इस बार उन्होंने 474 मिलियन डॉलर खर्च कर दिए। यह किसी भी एक व्यक्ति द्वारा एक चुनाव में खर्च की गई सबसे बड़ी रकम है। इसमें से 216 मिलियन डॉलर सिर्फ अमेरिका PAC को और 168 मिलियन डॉलर सीनेट लीडरशिप फंड को दिया गया, जिसका लगभग पूरा पैसा टेक्सास में पैक्सटन को जिताने में लगा। लेकिन टेक्सास में तो रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग एबॉट भी डेमोक्रेट जीना हिनोजोसा से हार गए।



टैलारिको ने जीत के बाद कहा था कि उन्होंने 300 मिलियन डॉलर से ज्यादा के प्रचार, फेक अकाउंट्स और AI से बनी फर्जी वीडियो का सामना किया है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या मस्क का टेक्सास में टेस्ला, स्पेसएक्स और X के हेडक्वार्टर और अपना खुद का शहर बसाने का सपना भी इस हार के बाद टूटेगा?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर