मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

सोमवार, 2 नवंबर 2026 · शाम 6:30 · नई दिल्ली संस्करण

80 साल से ज्यादा उम्र? स्मार्टफोन पर चेहरा दिखाते ही बन जाएगा पेंशनर्स का लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया...

पेंशनर्स अब घर बैठे मोबाइल से लाइफ सर्टिफिकेट बना सकते हैं। Jeevan Pramaan Face App और AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड करें, ऑपरेटर के रूप में खुद को वेरिफाई करें, फिर पेंशनर का आधार, PPO और बैंक डिटेल भरें और कैमरे से चेहरा स्कैन करें। Pramaan ID मिलते ही DLC ऑटोमेटिक बैंक पहुंच जाएगा। जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, 80+ पेंशनर्स के लिए 1 अक्टूबर से शुरू।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
80 साल से ज्यादा उम्र? स्मार्टफोन पर चेहरा दिखाते ही बन जाएगा पेंशनर्स का लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया...

हर साल पेंशन के लिए बैंक की लाइन में लगने वाले बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत है। अब आपको बैंक, पोस्ट ऑफिस या ट्रेजरी जाने की जरूरत नहीं। सरकार के Jeevan Pramaan ऐप से आप घर बैठे सिर्फ मोबाइल पर चेहरा दिखाकर अपना Digital Life Certificate (DLC) बना सकते हैं। केंद्र सरकार 1 से 30 नवंबर तक Digital Life Certificate Campaign 5.0 चला रही है। 80 साल से ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर पेंशनर्स 1 अक्टूबर से ही सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं, बाकी सभी पेंशनर्स के लिए आखिरी तारीख 30 नवंबर है। अगर आपने समय पर जमा नहीं किया तो दिसंबर से पेंशन रुक सकती है।



पहले लाइफ सर्टिफिकेट के लिए फिंगरप्रिंट मशीन की जरूरत पड़ती थी, जो बुजुर्गों के घिसे हुए अंगूठे की वजह से फेल हो जाती थी। नवंबर 2021 में सरकार ने फेस ऑथेंटिकेशन शुरू किया। अब सिर्फ स्मार्टफोन का कैमरा ही बायोमेट्रिक डिवाइस बन गया है। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक 1.16 करोड़ से ज्यादा पेंशनर्स ने इसी फेस स्कैन से अपना सर्टिफिकेट बनाया है। आपको क्या चाहिए? आधार नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर, PPO नंबर, पेंशन अकाउंट नंबर और पेंशन देने वाले बैंक/विभाग का नाम, 5MP कैमरा वाला Android फोन (अब iOS पर भी सुविधा है) और इंटरनेट। 



दो ऐप डाउनलोड करें: Google Play Store से 'AadhaarFaceRD' और 'Jeevan Pramaan Face App' डाउनलोड करें। UMANG ऐप से भी यही काम हो जाता है। ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन :Jeevan Pramaan ऐप खोलें। पहले आपको ऑपरेटर बनना होगा। ऑपरेटर आप खुद या आपका बेटा/बेटी कोई भी हो सकता है। अपना आधार, मोबाइल नंबर डालें और OTP वेरिफाई करें, फिर अपना चेहरा स्कैन करें। ये एक बार ही करना है। पेंशनर की डिटेल भरें: अब पेंशनर का आधार, मोबाइल नंबर, PPO नंबर और बैंक डिटेल डालें।



चेहरा स्कैन: उजाले वाली जगह में बैठें, चश्मा हटा दें और सीधे कैमरे में देखें। ऐप के कहने पर धीरे-धीरे आंखें झपकाएं। कुछ सेकंड में आपका आधार फेस मैच हो जाएगा। सर्टिफिकेट जनरेट: सफल होते ही आपको Pramaan ID वाला SMS मिलेगा। आपका DLC ऑटोमेटिक आपके बैंक/EPFO/पोस्ट ऑफिस को चला जाएगा, कहीं जमा करने की जरूरत नहीं। स्टेटस चेक करें: jeevanpramaan.gov.in पर जाकर Pramaan ID से डाउनलोड कर सकते हैं। परिवार का कोई भी सदस्य आपके फोन से मदद कर सकता है। या आप India Post Payments Bank (IPPB) के पोस्टमैन को घर बुला सकते हैं, या नजदीकी बैंक, पोस्ट ऑफिस, CSC सेंटर जा सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर