मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:49 · नई दिल्ली संस्करण

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान! रेलवे ने चलाई 3 और पूजा स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट

दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा तो टेंशन न लें। रेलवे ने तीन जोड़ी और पूजा स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। इनमें आनंद विहार-छपरा (04058/04057), मऊ-आनंद विहार (05087/05088) और गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल शामिल हैं। ये ट्रेनें 3 से 17 नवंबर तक चलेंगी। दिल्ली, यूपी, बिहार और मुंबई के यात्रियों को राहत मिलेगी। बुकिंग IRCTC पर शुरू है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान! रेलवे ने चलाई 3 और पूजा स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और कंफर्म टिकट की मारामारी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने तीन जोड़ी और पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। इनमें आनंद विहार टर्मिनल से छपरा, मऊ से आनंद विहार और गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इन विशेष ट्रेनों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के मुताबिक दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों को चलाने का फैसला किया गया है।



आनंद विहार टर्मिनल से छपरा के बीच गाड़ी संख्या 04058 का संचालन 3 नवंबर से 17 नवंबर 2026 के बीच किया जाएगा। यह ट्रेन कुल 5 फेरे लगाएगी। हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। आनंद विहार से ट्रेन रात 12:20 बजे रवाना होगी। रास्ते में यह टुंडला जंक्शन (03:50 बजे), गोविंदपुरी (07:20 बजे), प्रयागराज जंक्शन (10:35 बजे), प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, सारनाथ, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया और सुरेमनपुर होते हुए शाम 7:20 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04057 छपरा से आनंद विहार के लिए उसी तारीख में मंगलवार और शुक्रवार को शाम में रवाना होगी।



पूर्वी यूपी के यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहद अहम है। गाड़ी संख्या 05087 मऊ से 3 नवंबर और 10 नवंबर 2026 को कुल 2 फेरे लगाएगी। मऊ से रात 10:30 बजे रवाना होकर यह मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर सिटी, जौनपुर जंक्शन, सुल्तानपुर, लखनऊ होते हुए अगले दिन आनंद विहार पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 05088 आनंद विहार टर्मिनल से 4 नवंबर और 11 नवंबर 2026 को चलेगी। मुंबई में रहने वाले यूपी-बिहार के लोगों के लिए यह ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलेगी और लखनऊ, कानपुर, इटारसी, भुसावल होते हुए मुंबई पहुंचेगी। इससे दिवाली पर मुंबई से घर आने वाले लोगों को कंफर्म टिकट का मौका मिलेगा।



रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज कंफर्म कर लें। इसके अलावा IRCTC की वेबसाइट पर इन स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। रेलवे का कहना है कि अगर भीड़ और बढ़ती है तो और भी पूजा स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया जा सकता है। इसलिए अगर आपको रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग मिल रही है, तो इन तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में तुरंत ट्राई करें। 

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर