मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:11 · नई दिल्ली संस्करण

Statue of Unity: एकता नगर में पीएम मोदी ने दी 426 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, गिनाए सरदार पटेल के योगदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय एकता दिवस पर PM ने 426.71 करोड़ रुपये की 31 विकास परियोजनाओं की सौगात दी, जिनमें 23 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और 8 का शिलान्यास शामिल है। प्रमुख परियोजनाओं में IRCTC होटल, एकता क्रूज, रेनफॉरेस्ट प्रोजेक्ट, नर्मदा घाट अपग्रेड, गोरा-भांद्रा रोड और ईको-टूरिज्म विकास शामिल हैं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
Statue of Unity: एकता नगर में पीएम मोदी ने दी 426 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, गिनाए सरदार पटेल के योगदान

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के एकता नगर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी। सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर PM मोदी ने सुबह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें अखंड भारत का शिल्पकार और देश का आयरन मैन बताया। PM मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, "अपनी जयंती पर सरदार वल्लभभाई पटेल को कोटि-कोटि नमन, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।"



इस श्रद्धांजलि के बाद प्रधानमंत्री ने एकता नगर में 426.71 करोड़ रुपये से अधिक के 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 307.83 करोड़ रुपये के 23 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और 118.88 करोड़ रुपये के 8 प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी गई। उद्घाटन होने वाले प्रमुख प्रोजेक्ट्स में टूरिज्म और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं: 50 करोड़ की लागत से बना IRCTC होटल, 16 करोड़ की एकता क्रूज जो नर्मदा नदी पर पर्यटकों को नया अनुभव देगी, 14.30 करोड़ का रेनफॉरेस्ट प्रोजेक्ट और 220 मीटर लंबा ग्लास स्काईवॉक, यूनिटी और ईको ट्रेल, नर्मदा घाट का अपग्रेडेशन, सीवेज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, फसाड लाइटिंग, परेड ट्रैक और स्टाफ क्वार्टर्स। 



शिलान्यास वाले प्रोजेक्ट्स में गोरा-भांद्रा रोड का विकास, इंटीग्रेटेड जीरो-वेस्ट स्मार्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, खलवानी ईको टूरिज्म डेवलपमेंट, कैक्टस और बटरफ्लाई गार्डन का इंटीग्रेटेड विकास और खलवानी ब्रिज शामिल हैं। PM मोदी ने इस दौरान 'भारत पर्व 2026' का भी उद्घाटन किया और 'एकता प्रकाश पर्व' देखा, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता को रोशनी के माध्यम से दर्शाता है। कार्यक्रम के अंत में नर्मदा आरती भी आयोजित की गई। इस साल के राष्ट्रीय एकता दिवस की थीम 'वंदे मातरम' रखी गई है। 




समारोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, राज्य पुलिस और केंद्रीय पुलिस संगठनों की परेड भी आयोजित हुई। 2018 में PM मोदी ने ही सरदार पटेल की 143वीं जयंती पर दुनिया की सबसे ऊंची 182 मीटर की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण किया था। तब से हर साल एकता नगर को एक वर्ल्ड क्लास टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इसे पर्यटन का नया अध्याय बताया। इन प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य एकता नगर में पर्यटकों की सुविधाओं को बेहतर बनाना, स्थानीय रोजगार बढ़ाना और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना है। 

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर