मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 3 नवंबर 2026 · रात 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

Crime vs अपराध: सम्राट चौधरी के अजीबोगरीब बोल पर सियासी बवाल, तेजस्वी बोले- नमूना CM...

बिहार CM सम्राट चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा, "बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं, अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो गया है।" यह बयान उन्होंने दिल्ली में एक MoU कार्यक्रम में दिया। विपक्ष ने इसे हाथों-हाथ लपक लिया। तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर कर तंज कसा, "7 हत्याओं का आरोपी नमूना कह रहा है" और मंच पर मौजूद IAS/IPS अधिकारियों पर भी सवाल उठाए।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
Crime vs अपराध: सम्राट चौधरी के अजीबोगरीब बोल पर सियासी बवाल, तेजस्वी बोले- नमूना CM...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इन दिनों अपने एक अजीबोगरीब बयान को लेकर जबरदस्त विवादों में घिर गए हैं। दिल्ली दौरे के तीसरे दिन एक कार्यक्रम में उन्होंने कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि बिहार में अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है। उनका कहना था कि राज्य में 'क्राइम' हो सकता है लेकिन 'अपराध' नहीं। यह बयान सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए, और देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला मंगलवार 3 नवंबर का है, जब दिल्ली के ताज होटल में बिहार सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के बीच एक MoU पर हस्ताक्षर कार्यक्रम चल रहा था। 



इसी मंच से सम्राट चौधरी ने कहा, "हमारे यहां कोई अपराध नहीं है। अपराध का कांसेप्ट ही खत्म हो चुका है। क्राइम हो सकते हैं, लेकिन अपराध नहीं। अपराधी नहीं।" उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में सुशासन स्थापित हो चुका है। जैसे ही यह वीडियो बाहर आया, विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने X पर वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी ने लिखा, "बिहार में 'Crime' हो सकता है 'अपराध' नहीं! मेरे प्यारे देशवासियों, ये बात 7 हत्याओं का आरोपी नमूना मोदी जी द्वारा चयनित मुख्यमंत्री कह रहा है।" तेजस्वी यहीं नहीं रुके, उन्होंने मंच पर बैठे IAS और IPS अधिकारियों पर भी सवाल उठा दिया। 



उन्होंने लिखा, "मंच पर बैठे IAS/IPS इनके साथ काम करने पर अपने आपको सम्मानित समझ रहे हैं या अपमानित? क्या श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस आदमी के हाथों बिहार को बर्बाद कराने की सुपारी ले रखी है?" तेजस्वी ने यह भी याद दिलाया कि सम्राट चौधरी पर 7 हत्याओं के आरोप लगे हैं और ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। RJD ने अपने आधिकारिक हैंडल से भी पोस्ट किया कि मधुबनी में ASI द्वारा की गई फायरिंग में 2 लोगों की मौत पर सम्राट सरकार चुप है। RJD ने लिखा, "सम्राट चौधरी अपराध क्या संभालेंगे, अपनी गैर जिम्मेदार डायलॉगबाजी से बिहार पुलिस को ही निरंकुश आपराधिक बल बना दिया!"



सोशल मीडिया पर आम यूजर्स भी इस बयान का मजाक उड़ा रहे हैं। कोई कह रहा है कि यह अंग्रेजी और हिंदी का फर्क समझा रहे हैं, तो कोई कह रहा है कि बिहार को कोहिनूर मिल गया है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब सम्राट चौधरी का वीडियो विवादों में आया है। इससे पहले 28 अक्टूबर को उनका एक मॉर्फ्ड वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें एक युवक का पैर छूते हुए दिखाया गया था। उस मामले में मधुबनी साइबर थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। फिलहाल मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से इस नए बयान पर कोई सफाई नहीं आई है, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे को बिहार चुनाव तक खींचने की तैयारी में है।


यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर