मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 · शाम 7:31 · नई दिल्ली संस्करण

भ्रामक खबर फैलाई तो खैर नहीं! CM सम्राट ने बनाया तगड़ा प्लान

पटना में CM सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं सरल भाषा में जनता तक पहुंचें। भ्रामक और नकारात्मक खबरों पर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तुरंत कार्रवाई करे। सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों और सुझावों का विश्लेषण कर सरकार की कार्रवाई की जानकारी जनता को दी जाए। पत्रकार पेंशन योजना का भी व्यापक प्रचार करने का निर्देश दिया।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
भ्रामक खबर फैलाई तो खैर नहीं! CM सम्राट ने बनाया तगड़ा प्लान

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक की। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में हुई इस बैठक में सीएम ने साफ कहा कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कोई लापरवाही नहीं चलेगी और भ्रामक, नकारात्मक खबरों पर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तुरंत एक्शन लेगी। बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार ने प्रेजेंटेशन के जरिए विभाग के कामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया जा रहा है और कौन-कौन से माध्यमों से जनता तक सूचना पहुंच रही है।इस पर सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सरकार और जनता के बीच सबसे अहम कड़ी है। 



विभाग की जिम्मेदारी है कि जनहित से जुड़ी सूचनाएं समय पर, सरल भाषा में लोगों तक पहुंचें। लोग अगर योजनाओं के बारे में जानेंगे ही नहीं, तो लाभ कैसे उठाएंगे। मुख्यमंत्री ने तीन बड़े निर्देश दिए - 1. भ्रामक खबरों पर वार: विकास कार्यों, विधि-व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर अगर कोई नकारात्मक या भ्रामक खबर सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म पर फैलती है, तो उसकी निगरानी कर QRT तुरंत तथ्यात्मक जवाब दे। सरकार की सच्चाई लोगों तक पहुंचे। 2. सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग: सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों की समस्याएं और सुझाव लगातार आते हैं। उनका प्रभावी विश्लेषण किया जाए। सरकार ने उस पर क्या कार्रवाई की, इसकी जानकारी भी जनता को दी जाए।



3. फीडबैक सिस्टम मजबूत हो: विभागीय स्तर, जिला स्तर और पंचायत स्तर पर लोगों के फीडबैक, सुझाव और शिकायतों के मैनेजमेंट के लिए बेहतर व्यवस्था बने। हर शिकायत की ट्रैकिंग हो। सीएम ने पत्रकार पेंशन योजना पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना के नियमों और प्रावधानों का व्यापक प्रचार किया जाए ताकि हर पत्रकार को इसकी जानकारी मिले और वह इसका लाभ ले सके। इससे पहले 9 अक्टूबर को हुई कानून-व्यवस्था की बैठक में भी सीएम ने सोशल मीडिया को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि भ्रामक, आपत्तिजनक या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली सामग्री पर तुरंत कार्रवाई हो। 



संवेदनशील मामलों में DM और SP दो घंटे के भीतर जवाब दें। मुख्यालय स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग होगी। साइबर अपराध के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 का प्रचार बढ़ाने को भी कहा गया है। सीएम का साफ संदेश है - बिहार को सुरक्षित और अफवाह मुक्त बनाना है। सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचें और झूठी खबरों का तुरंत खंडन हो, इसके लिए QRT को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर