मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 · शाम 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

केरलम में सियासी भूचाल! पूर्व मुख्यमंत्री विजयन पर मनी लॉन्ड्रिंग का शिकंजा, जानें पूरा मामला

ED ने केरलम के पूर्व CM पी. विजयन को CMRL-Exalogic मनी लॉन्ड्रिंग केस में 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए समन भेजा है। आरोप है कि CMRL ने विजयन की बेटी वीना की कंपनी Exalogic को बिना सेवा के 2.78 करोड़ रुपये दिए। केरल हाईकोर्ट के आदेश पर VACB ने विजयन, बेटी वीना और दामाद रियास के खिलाफ 2 FIR दर्ज की हैं। विजयन ने सुप्रीम कोर्ट में राहत मांगी है, सुनवाई 26-27 अक्टूबर को होगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
केरलम में सियासी भूचाल! पूर्व मुख्यमंत्री विजयन पर मनी लॉन्ड्रिंग का शिकंजा, जानें पूरा मामला

केरलम की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विपक्ष के नेता पी. विजयन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन जारी किया है। उन्हें 23 अक्टूबर को कोच्चि स्थित ED के जोनल ऑफिस में पेश होने के लिए कहा गया है। यह पहली बार है जब ED ने 81 वर्षीय सीपीआई-एम के दिग्गज नेता को सीधे इस केस में तलब किया है। ED ने यह समन प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 50 के तहत जारी किया है। शनिवार को ED की टीम ने तिरुवनंतपुरम में विजयन के बेकरी जंक्शन स्थित किराए के घर पर समन चस्पा भी कर दिया। 



CPIM नेता वी. शिवनकुट्टी ने आरोप लगाया कि ED ने जानबूझकर राजनीतिक उत्पीड़न किया है, जबकि विजयन कन्नूर में पार्टी मीटिंग में थे। ED का कहना है कि ईमेल से समन भेजा गया था, लेकिन जवाब न मिलने पर घर पर नोटिस चिपकाना पड़ा। यह पूरा मामला Cochin Minerals and Rutile Limited (CMRL) और विजयन की बेटी वीना टी. की कंपनी Exalogic Solutions के बीच हुए कथित फर्जी लेन-देन से जुड़ा है। ED का आरोप है कि CMRL ने वीना की अब बंद हो चुकी कंपनी Exalogic को IT कंसल्टेंसी और मार्केटिंग सर्विस के नाम पर 2.78 करोड़ रुपये से 3.28 करोड़ रुपये तक का भुगतान किया, जबकि बदले में कोई वास्तविक सेवा नहीं ली गई। जांच एजेंसी का दावा है कि यह पैसा रिश्वत था।



ED ने मई में इस मामले में कई जगहों पर छापेमारी की थी। छापे के दौरान वीना के घर से एक A4 शीट और एक लाल डायरी भी मिली थी, जिसमें AED 2,82,600 की विदेशी मुद्रा जमा, दुबई में वीना के सहयोगी फैयाज वी.पी. के जरिए हुए लेन-देन और 85 लाख रुपये के ट्रांसफर का जिक्र था। ED का आरोप है कि विजयन के दामाद और पूर्व मंत्री पी.ए. मोहम्मद रियास ने इस पैसे को दुबई भेजने में मदद की। केरल हाईकोर्ट ने 9 अक्टूबर को ED की रिपोर्ट के आधार पर राज्य के Vigilance and Anti-Corruption Bureau (VACB) को FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। 



इसके बाद VACB ने दो FIR दर्ज कीं - एक में विजयन को पहला आरोपी और बेटी वीना को दूसरा आरोपी बनाया गया, दूसरी FIR में दामाद रियास पहला आरोपी है। इन FIRs के आधार पर ही ED ने दो अलग-अलग ECIR (Enforcement Case Information Report) दर्ज किए हैं। विजयन, उनकी बेटी वीना और दामाद रियास ने हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के आदेश को चुनौती दी थी, लेकिन 15 अक्टूबर को डिवीजन बेंच ने उनकी अपील खारिज कर दी। बेंच ने कहा कि FIR दर्ज होने से पहले आरोपी को सुनने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। इसके बाद शुक्रवार 16 अक्टूबर को विजयन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने CJI सूर्यकांत की बेंच के सामने अर्जेंट लिस्टिंग और गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग की।



CJI ने कहा कि मामला दशहरा छुट्टी के बाद 26 या 27 अक्टूबर को सुना जाएगा। फिलहाल विजयन के वकील का कहना है कि विधानसभा सत्र 29 अक्टूबर तक चलने के कारण वह 23 अक्टूबर को ED के सामने पेश नहीं हो पाएंगे। वह ED को इसका जवाब देंगे। अब सबकी नजर 23 अक्टूबर की पूछताछ और 26 अक्टूबर की सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर है।


यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर