मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:33 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा में किसानों के मुद्दों पर इनेलो का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने सिरसा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों से धान खरीद की समस्याओं पर बातचीत की। इसके बाद इनेलो ने किसानों की समस्याओं को लेकर उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। चौटाला ने आरोप लगाया कि परमल धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसान परेशान हैं और नमी के नाम पर फैक्टरी संचालक कटौती कर रहे हैं। उन्होंने गेहूं के एमएसपी में केवल 25 रुपये की बढ़ोतरी और बाजरे की धीमी खरीद पर भी सरकार को घेरा। चौटाला ने महंगाई और किसानों को उचित मूल्य न मिलने का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिरसा में किसानों के मुद्दों पर इनेलो का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

सिरसा। किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सोमवार को सिरसा के उपायुक्त को हरियाणा के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने सिरसा अनाज मंडी का दौरा किया और धान खरीद को लेकर आ रही समस्याओं को लेकर किसानों से बातचीत की।

विधायक अर्जुन ने कहा कि सरकार की उदासीनता के चलते किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। मंडियों में अभी तक सरकार की ओर से परमल धान की खरीद ही शुरू नहीं की गई है, जिससे वे बेहद परेशान हैं। ऐसे में फैक्टरी संचालक किसानों से नमी के नाम पर प्रति क्विंटल के हिसाब से राशि काट कर उन्हें आर्थिक चपत लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बार गेहूं पर केवल 25 रुपए समर्थन मूल्य बढ़ा कर किसानों के जख्मों पर नमक छिड़क है। उम्मीद थी कि इस बार समर्थन मूल्य 200 रुपए तक बढ़ेगा, क्योंकि पिछले वर्ष यह 160 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बढ़ाया गया था। उन्होंने कहा कि आज बाजरे की खरीद भी धीमी गति से चल रही है और उत्पादकों को उनका सही मूल्य नहीं मिल रहा। साथ ही विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि महंगाई के चलते आज गरीब की थाली से रोटी गायब हो रही है और सरकार विकास के झूठे आंकड़े गिनवा रही है। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, कुलदीप गोदारा, मंदर सिंह ओढां, हरमीत सिंह पंडोरीवाला, जसविंद्र बिंदु आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें