मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · शाम 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

सारण में बाढ़ राहत वितरण के दौरान विवाद, मकेर थानाध्यक्ष ने तानी पिस्टल; निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
सारण में बाढ़ राहत वितरण के दौरान विवाद, मकेर थानाध्यक्ष ने तानी पिस्टल; निलंबित

सारण। जिले के मकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर गांव में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान बाढ़ पीड़ितों और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर मकेर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक संग्राम कुमार सिंह ने आपा खो दिया और कथित तौर पर ग्रामीणों पर पिस्टल तान दी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आते ही सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में मकेर थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, सारण निर्धारित किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि किन परिस्थितियों में थानाध्यक्ष द्वारा पिस्टल निकालने की नौबत आई और घटना के अन्य पहलुओं की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।


यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर