मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: सीतामढ़ी में करंट की चपेट में आए तीन लोग, पति-पत्नी की भी मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: सीतामढ़ी में करंट की चपेट में आए तीन लोग, पति-पत्नी की भी मौत

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार तड़के खेत में बिछाए गए नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बैरगनिया प्रखंड के अक्ता पश्चिमी चकवा पंचायत के तकिया टोला स्थित वार्ड नंबर-5 की है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब तीन बजे तकिया टोला निवासी मोहम्मद इस्लाम मंसूरी की भैंस खूंटे से खुलकर कहीं चली गई थी। भैंस की तलाश में इस्लाम मंसूरी अंधेरे में ही घर से निकले और आसपास के खेतों में खोजबीन करने लगे। इसी दौरान एक धान के खेत के पास पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि धान की फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर नंगे बिजली के तार लगाए गए थे। इन तारों में करंट प्रवाहित किया जा रहा था। अंधेरा होने के कारण इस्लाम मंसूरी को तार दिखाई नहीं दिए और वह उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

काफी देर तक इस्लाम मंसूरी के घर नहीं लौटने पर उनकी पत्नी रुबैदा खातून उन्हें तलाशते हुए खेत की ओर पहुंचीं। वहां पति को बेसुध पड़ा देखकर वह उनके पास गईं और उन्हें बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान वह भी बिजली के तार की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने या मौके पर पहुंचे गांव के ही असमत अली भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी भी मौत हो गई। वहीं, इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद सुबह घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके से दो जंगली सूअरों के शव भी बरामद किए गए हैं।

इससे आशंका जताई जा रही है कि फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत में बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बिजली के तार लगाए जाने के मामले में भी छानबीन कर रही है। तीन ग्रामीणों की मौत से तकिया टोला और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें