मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:06 · नई दिल्ली संस्करण

पानी की किल्लत से नारनौल की महिलाएं बेहाल, प्रदर्शन कर जताया विरोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानी की किल्लत से नारनौल की महिलाएं बेहाल, प्रदर्शन कर जताया विरोध

पर्याप्त सप्लाई नहीं मिलने पर महिलाओं ने जताया रोष, जल्द समाधान नहीं होने पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

नारनाैल। शहर के अनेक मोहल्ले में पिछले 8-10 दिनों से पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी नहीं पहुंचने से पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया और जल्द समाधान की मांग की।

स्थानीय लोगों के अनुसार मोहल्ले में पानी की टंकी के पास और ऊपरी हिस्से में तो पानी पहुंच रहा है, लेकिन टंकी से दूर गुरुद्वारा और बड़का कुआं लाइन में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। पिछले कई दिनों से घरों में पानी नहीं आने के कारण लोगों को दूसरे स्थानों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

महिलाओं सुनीता देवी, मणि शर्मा, मधु कटारिया, संतोष देवी, विमला देवी, शीला महेश्वरी, रेखा देवी, धन्वंतरी देवी और मिन्नू देवी ने बताया कि पानी की सप्लाई से जुड़े कर्मचारियों की ओर से कई बार मोटर खराब होने की बात कही जाती है। महिलाओं का कहना है कि नई मोटर लगाने के बाद भी कुछ दिनों में दोबारा खराब होने की समस्या सामने आ जाती है। इससे स्थायी समाधान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

महिलाओं ने कहा कि पानी की व्यवस्था के लिए उन्हें घर का काम छोड़कर इधर-उधर जाना पड़ रहा है। पिछले वर्ष लगी मोटर से पूरे मोहल्ले में पानी की सप्लाई होती थी और मोटर बंद होने के बावजूद ओवरफ्लो का पानी भी चलता रहता था। अब लोग एक-एक बाल्टी पानी के लिए परेशान हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें