मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:06 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ी: लापता युवक की जोहड़ में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेवाड़ी: लापता युवक की जोहड़ में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

मौत के कारणों की जांच जारी

रेवाड़ी। जिले के गांव बेरली कलां से दो दिन से लापता 36 वर्षीय युवक प्रवीन का शव बुधवार सुबह गांव के जोहड़ में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने जोहड़ में शव तैरता देखा तो इसकी सूचना जाटूसाना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार प्रवीन दो दिन पहले अचानक घर से लापता हो गया था। उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जोहड़ में शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और उसकी पहचान प्रवीन के रूप में की।

पुलिस ने घटनास्थल पर सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर जांच की। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। इसके बावजूद पुलिस युवक की मौत को लेकर सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रवीन की मौत जोहड़ में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण रहा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें