मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:04 · नई दिल्ली संस्करण

नारनौल में नशा बिक्री के आरोप पर कार्रवाई, पुलिसकर्मी निलंबित; एसएचओ बदले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नारनौल में नशा बिक्री के आरोप पर कार्रवाई, पुलिसकर्मी निलंबित; एसएचओ बदले

नारनाैल,। चिट्टा बेचने के आरोपों से घिरे नारनाैल थाना में तैनात पुलिसकर्मी संजय को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। वहीं, पुलिसकर्मी की तरफदारी करने के आरोपों के बीच थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अनिल कमांडो को नया एसएचओ बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मी संजय पर चिट्टा बेचने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया था। इस दौरान करीब 40 मिनट तक थाने के बाहर हंगामा हुआ। लोगों ने पुलिसकर्मी पर नशे की हालत में रहने और नशीले पदार्थों की बिक्री करने के आरोप लगाए।

हंगामे के दौरान एसएचओ वीरेंद्र सिंह ने लोगों के आरोपों को लेकर कहा था कि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने खुद शराब पी रखी है। उन्होंने यह भी बताया था कि पुलिसकर्मी मोहल्ले में दूध खरीदने के लिए जाता था। उनके अनुसार, पुलिसकर्मी द्वारा चिट्टा बेचने का कोई मामला सामने नहीं आया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिसकर्मी संजय का मेडिकल कराया गया।

बुधवार को मेडिकल रिपोर्ट में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस विभाग ने उसे निलंबित कर दिया।

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि लोगों ने पुलिसकर्मी पर शराब के नशे में होने और नशीले पदार्थ बेचने के आरोप लगाए थे। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। हालांकि, नशीले पदार्थों की बिक्री से जुड़े आरोपों के संबंध में अभी कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। जांच में कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें