मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:04 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल में सरिया लूटकांड का खुलासा, फर्जी अधिकारी बनकर वारदात करने वाले दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पलवल में सरिया लूटकांड का खुलासा, फर्जी अधिकारी बनकर वारदात करने वाले दो गिरफ्तार

पलवल। सोहना रोड पर ट्राला चालक का अपहरण कर सरिया से भरा ट्राला लूटने के मामले में पलवल सीआईए की टीम ने दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरीदाबाद के करनेरा गांव निवासी अमित कुमार और मानस के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दुधौला फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

सीआईए प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि 10 सितंबर को दिल्ली निवासी योगेश गुप्ता ने शहर थाना पलवल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उनका 18 टायरी ट्राला बोकारो, झारखंड से करीब 41.4 मीट्रिक टन सरिया लेकर आ रहा था। सोहना रोड पर बोलेरो सवार बदमाशों ने ट्राला रुकवा लिया।

बदमाशों ने खुद को सेल्स टैक्स विभाग का अधिकारी बताया और ट्राला चालक मुबारक खान के साथ मारपीट की। इसके बाद उसका मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। आरोपियों ने हथियार के बल पर चालक का अपहरण कर लिया और उसे राजस्थान के पिरुका गांव की पहाड़ियों में ले जाकर छोड़ दिया। इसके बाद बदमाश सरिया से भरा ट्राला लेकर फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने खाली ट्राला पलवल-रोहतक रोड से बरामद किया। इसके बाद सीआईए पलवल की टीम ने मामले की जांच करते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियों जलालुद्दीन और हुसैन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया सरिया और वारदात में इस्तेमाल किया गया दूसरा ट्राला भी बरामद किया था।

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और सरिया लोड करने वाले गोदामों का पता लगाने के लिए दोनों आरोपियों को अदालत से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में अमित कुमार और मानस के नाम सामने आए।

इसके बाद सीआईए टीम ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की और उन्हें दुधौला फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी बरामद करने, वारदात स्थल की निशानदेही कराने और मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें